{"_id":"66dc3363cd14d0e5720e5ca0","slug":"video-amb-vyapar-mandal-protested-against-setting-up-shops-during-chintapurni-festival","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी महोत्सव में दुकानें लगाने के विरोध में अंब व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी महोत्सव में दुकानें लगाने के विरोध में अंब व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन
चिंतपूर्णी महोत्सव में दुकानें लगाए जाने के विरोध में अंब व्यापार मंडल ने रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में मेला आयोजन समिति के संयोजक एसडीएम अंब विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा। एक तरफ 14 सितंबर से अंब खेल मैदान में माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तो दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारियों ने इसे अंब के दुकानदारों के लिए नुकसानदायक बताते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया है। शनिवार को अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अगुवाई में व्यापारियों ने अंब बाजार में प्रदर्शन किया। महोत्सव में व्यापारिक गतिविधियों को ना किए जाने को लेकर एसडीएम अंब को ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार का कहना है कि महोत्सव का कोई विरोध नहीं है। केवल दुकानें लगाए जाने का विरोध है। इससे दुकानदारों का नुकसान होगा। लगभग 300 दुकानें वहां लगेंगी। हम लोग टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि अंब बाजार में लगभग 1700 दुकानें हैं। इसमें लगभग पांच हजार लोग काम करते हैं। जोकि मेले में व्यापारिक गतिविधियों से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेले के लिए व्यापारिक गतिविधियों की अनुमति प्रदान की गई तो व्यापार मंडल हड़ताल पर उतर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।