{"_id":"66db28dac817e9b2f3030159","slug":"shajapur-mein-deputy-collector-ke-ghar-hui-chori-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2077921-2024-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: शाजापुर में डिप्टी कलेक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी, कैमरे में कैद हुआ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: शाजापुर में डिप्टी कलेक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी, कैमरे में कैद हुआ बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 10:01 PM IST
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि चोर घर से क्या सामान चुरा कर ले गया है।
दरअसल डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर शुक्रवार को किसी कार्य से शाजापुर से बाहर गए थे। घर में ताला लगा था, इस दौरान उन्होंने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की गतिविधि देखी तो कुछ कैमरे बंद नजर आए। शंका होने पर उन्होंने कर्मचारियों को घर पर भेजा। घर पहुंचते ही कर्मचारियों ने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा है और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
अंदर के कैमरे किए बंद, बाहर के कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग
वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने घर के अंदर लगे कैमरे बंद कर दिए थे। किंतु वह बाहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाश ने काफी मशक्कत के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश करके वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि बदमाश ने ना तो अपना चेहरा ढका और ना ही किसी तरह से पहचान छुपाने की कोशिश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।