{"_id":"66da8023f9bd35307a0bb29e","slug":"minister-shah-announced-the-launch-of-pay-minus-pension-scheme-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2075064-2024-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa : मंत्री शाह बोले- 'सीना ठोककर बोलो- शिक्षक हूं शिक्षक', पे माइनस पेंशन योजना भी शुरू करने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : मंत्री शाह बोले- 'सीना ठोककर बोलो- शिक्षक हूं शिक्षक', पे माइनस पेंशन योजना भी शुरू करने की घोषणा
खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:30 PM IST
देशभर में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में आयोजित जिले के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने शिक्षकों के साथ संवाद किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे, जहां मंत्री शाह ने शिक्षकों का सम्मान किया और उन्हें प्रेरणादायक बातें बताईं।
मंत्री विजय शाह ने शिक्षकों को भगवान श्रीकृष्ण के त्याग की कथा सुनाते हुए उन्हें अपने पेशे पर गर्व करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, "सीना ठोक कर बोलो कि शिक्षक हूं, शिक्षक! जो कोई नहीं हो सकता, वह मैं हूं।" यह संदेश शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण दायित्व की याद दिलाने के लिए दिया गया।
पे माइनस पेंशन योजना की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने रिटायर शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और खेल जैसे विषयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए "पे माइनस पेंशन योजना" लाने की तैयारी है। इस योजना के तहत जो शिक्षक 62 वर्ष की उम्र में रिटायर हो गए हैं, लेकिन उनका पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है और वे आगे भी पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें 65 साल की उम्र तक हर 11 महीने के अनुबंध पर रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर
मंत्री शाह ने कहा कि यह योजना बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है, और उनके योगदान को हमेशा सम्मानित किया जाना चाहिए। मंत्री ने यह भी बताया कि अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।