Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Drug trade increased in Guna-Raghogarh, who is getting share in police and administration, Said Digvijay Singh
{"_id":"66d9c2b323638d9c9e07a13a","slug":"drug-trade-increased-in-guna-raghogarh-who-is-getting-share-in-police-and-administration-it-should-be-investigated-digvijay-singh-guna-news-c-1-1-noi1226-2073253-2024-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: दिग्विजय बोले- गुना-राघौगढ़ में बढ़ रहा ड्रग का कारोबार, पुलिस-प्रशासन में किसे मिल रहा हिस्सा, जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: दिग्विजय बोले- गुना-राघौगढ़ में बढ़ रहा ड्रग का कारोबार, पुलिस-प्रशासन में किसे मिल रहा हिस्सा, जांच हो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 08:54 PM IST
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उनके गृहनगर राघौगढ़ और संपूर्ण गुना जिले में ड्रग का कारोबार बढऩे पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि गुना जिले में ड्रग अब कैप्सूल के रूप में आना लगा है।
उन्होंने कहा है कि ड्रग के कैप्सूल कहां बन रहे हैं और कौन इन्हें बेच रहा है, साथ ही पुलिस और प्रशासन में बैठे किन लोगों को हिस्सा मिल रहा है। इसकी जांच होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक चोरी, दुष्कर्म सहित विभिन्न अपराधों के पीछे ड्रग का प्रचलन बढ़ी वजह है। इस पर नियंत्रण करना आवश्यक है। दिग्विजय ने नशे के अवैध कारोबार को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इस बुराई को समाप्त करने के लिए देशभर में अभियान चलाया जाए। नशे का कारोबार जड़ से कैसे नष्ट करें, इसके प्रयास होना चाहिए। ड्रग की वजह से छोटे-छोटे बच्चे और नौजवानों का भविष्य बिगड़ रहा है।
आपको बता दें गुना जिले में लगातार चोरी और लूट की वारदातें भी आम हुई हैं, जिसके सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आए है। इसको लेकर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह पूर्व में आमजन के साथ धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चोरी और लूट की घटनाएं कम नही हुई। ऐसे में अब गुना जिले में अवैध रूप से फल फूल रहे मादक पदार्थ के काले कारोबार पर जयवर्धन सिंह के पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चिंता जाहिर की है, जो कही न कही आमजन को नशे का आदी बनाकर गलत रास्ता इख्तियार करवा रही है। अवैध गतिविधियां प्रकाश में आ रही हैं, जो कि गुना जिले के लिए चिंता का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।