{"_id":"66d96e740a1ea618850232b7","slug":"video-protest-against-illegal-construction-in-sanjauli-heavy-police-force-deployed-on-the-spot","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:10 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे संजौली चौक से ढली टनल और फिर चौक तक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी 1:35 बजे दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी संजौली चौक पर बैठ गए। वाहनों की लगी कतारें लग गईं। कई एंबुलेंस भी फंस गईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने अवैध निर्माण गिराने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार के एमसी कमिशनर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। फैसला न होने की स्थिति में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।