Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bhilwara News
›
Bhilwara: Demonstration of villagers to get justice for victim of witch violence, memorandum submitted to SP
{"_id":"66d828e6a99bbb37a20f539f","slug":"demonstration-at-shahpura-sp-office-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-2067948-2024-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News : महिला को डायन बताकर हिंसा किए जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News : महिला को डायन बताकर हिंसा किए जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 06:37 PM IST
डायन बताकर हिंसा किए जाने के बाद बाल व महिला चेतना समिति, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शाहपुरा जिले के रायला थाना क्षेत्र के कुंवार गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को शाहपुरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
महिला चेतना समिति संस्था की अध्यक्ष तारा अहलूवालिया ने बताया कि रायला थाना क्षेत्र के बिजयपुर गांव में एक महिला को छत पर नहाते समय डायन कहकर अमानवीय तरीके से पीटा गया। इस हमले में पीड़िता की आंख पर गंभीर चोट आई और उसके हाथ में दो फ्रैक्चर हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी एक ग्रामीण ने बना लिया था। रायला पुलिस को घटना की जानकारी होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने घटना के सबूत मिटाने के लिए दबाव बनाया और कार्रवाई में लापरवाही बरती।
मामले को लेकर पीड़िता के परिवार और ग्रामीणों ने इस मामले में न्याय की मांग के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उनके मामले को डायन हिंसा की उचित धाराओं में दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा इस घटना ने मेरे जीवन को नर्क बना दिया है, और घटना के एक माह बाद भी मुख्य आरोपी फरार है। मैं हर दिन डर के साए में जी रही हूं।
महिला चेतना समिति अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं में पुलिस की लापरवाही से आमजन का भरोसा प्रशासन से उठ जाता है, जिससे ऐसे अपराधों की संभावना और बढ़ जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़िता को पुनर्वास एवं मुआवजा दिलाया जाए।
ग्रामीणों और समिति ने अपने ज्ञापन में पीड़िता को न्याय दिलाने, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता के पुनर्वास और मुआवजे की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।