{"_id":"66d7db81e2578d43160242a1","slug":"24-year-old-youth-got-silent-attack-while-sitting-died-cctv-footage-surfaced-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2067752-2024-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: 24 साल के युवक को बैठे-बैठे आया साइलेंट अटैक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: 24 साल के युवक को बैठे-बैठे आया साइलेंट अटैक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 11:12 AM IST
अशोकनगर ज़िले में 24 साल के युवक की साइलेंट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। वह डॉक्टर के घर के बाहर बेंच पर बैठा था। अचानक लुढ़ककर नीचे गिर गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दौड़कर उसे उठाया और अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चंदेरी में सोमवार की है। इसका वीडियो सामने आया है। मृतक का नाम शाहरुख मिर्जा है। उसे घबराहट की शिकायत थी। वह सोमवार को सिविल अस्पताल कैंपस में डॉ. पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर इलाज कराने पहुंचा था और घर के बाहर बेंच पर बैठा हुआ था।
डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि युवक हमारे पास आया था। 2 मिनट भी नहीं हुए और वह बेंच से गिर गया। हम उसे उठाकर चंदेरी सिविल अस्पताल ले गए, जहां ECG की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे रात के समय काफी देर से सीने में दर्द हो रहा था। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
शाहरुख मिर्जा की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। दुकान पर हल्की-हल्की घबराहट और सीने में दर्द उठा था। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। सोमवार तक तबीयत में सुधार न होने के बाद वह खुद ही इलाज कराने के लिए डॉ. पंकज गुप्ता के पास पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसके छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। उसकी एक छोटी बेटी है और पत्नी गर्भवती है। अब उसके परिवार में उसकी मां, छोटा भाई, पत्नी और बेटी हैं। गौरतलब है कि इस तरह से बैठे-बैठे साइलेंट अटैक के और भी मामले पहले सामने आ चुके हैं, जिनमें युवा और बुजुर्गों की मौत हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।