{"_id":"66d7e5df10f1058e5b06eebc","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-taraka-sa-takaraii-dasaema-tana-lga-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे कफारा मार्ग पर टापरपुरवा गांव के निकट डीसीएम और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक और डीसीएम के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सवार एक अन्य घायल हो गया। धौरहरा कफारा मार्ग पर टापरपुरवा-अमेठी गांव के निकट ट्रक सामने से आ रही लकड़ी भरी डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डीसीएम चालक सकटू (35) पुत्र रघुनाथ निवासी जम्हौरा, मिश्री लाल (55) पुत्र मंगल जम्हौरा थाना पढुआ और ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को धौरहरा सीएचसी भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।