सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   After heavy rains, 12 gates of Indira Sagar and 14 gates of Omkareshwar Dam opened for second time in season

Khandwa News: इंदिरा सागर के 12 और ओंकारेश्वर डैम के 14 गेट खोले गए, भारी बारिश से सीजन में दूसरी बार खुले गेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 11:29 AM IST
After heavy rains, 12 gates of Indira Sagar and 14 gates of Omkareshwar Dam opened for second time in season
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से मानसूनी सीजन में एक बार फिर से खंडवा जिले की दोनों बांध परियोजनाएं, इंदिरासागर और ओंकारेश्वर डैम, ओवरफ्लो हो गई हैं। बीते तीन दिन से हो रही तेज बारिश के साथ ही जबलपुर की तरफ से भारी मात्रा में पानी आने के चलते इस सीजन में दूसरी बार यह स्थिति बनी है। इसके बाद दोनों ही परियोजनाओं से लगातार पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन किया जा रहा है। मंगलवार शाम पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरासागर डैम के 12 और तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर परियोजना के 14 गेट खोल दिए गए हैं।

सीजन में हुई अच्छी बारिश के बाद दोनों ही परियोजनाओं से करोड़ों रुपये की बिजली बनाई जा रही है। बता दें कि लंबे समय बाद ऐसा मौका आया है जब एक ही सीजन में दूसरी बार परियोजनाओं के गेट खोलने पड़े हैं। हालांकि अभी मौसम विभाग के द्वारा क्षेत्र में मानसून के और भी सक्रिय होने के संकेत दिए जा रहे हैं। वहीं, यह भी बताया जाता है कि जिले की नर्मदा नदी पर बनी ये दोनों ही परियोजनाएं इतनी बड़ी हैं, जिनकी आय देश के प्रतिष्ठित अंबानी और अडानी जैसे घरानों के कुछ बड़े उद्योगों की आय के बराबर है। हालांकि, यह बात अलग है कि खंडवा जिले को इसका फायदा दशमलव के बाद आने वाले पांच शून्य के जितना भी नहीं मिल पाता।

इंदिरासागर को ऐसे कर रहे मेंटेन
नर्मदा नगर स्थित इंदिरासागर डैम की स्थिति इस तरह समझी जा सकती है कि इस बांध का जलस्तर फिलहाल 261.96 मीटर बना हुआ है। यहां से अभी 10 गेट 1 मीटर तक और 2 गेट आधा मीटर तक खोलकर ओंकारेश्वर बांध की तरफ पानी बहाया जा रहा है। यहां से कुल डिस्चार्ज के रूप में 2700 क्यूमेक्स गेटों से और 1820 क्यूमेक्स बिजली बनाकर बहाया जा रहा है। इस तरह करीब 4520 क्यूमेक्स कुल पानी ओंकारेश्वर में छोड़ा जा रहा है। वहीं इंदिरासागर डैम में होशंगाबाद की तरफ से, यानी हंडिया से, करीब 3000 क्यूमेक्स पानी आ रहा है। इसका साफ मतलब है कि इंदिरासागर को 1 मीटर तक सीजन में भी खाली रखने की रणनीति है। मतलब अभी और मानसून का पानी आ सकता है, इसीलिए बांध को खाली रखा जा रहा है।

ओंकारेश्वर बांध का इस तरह समझें गणित
तीर्थनगरी स्थित ओंकारेश्वर बांध की बात करें तो फिलहाल ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोल दिए गए हैं। विद्युत गृह की 8 टर्बाइनें भी चालू हैं। इंदिरासागर बांध से पानी छोड़ने और ऊपरी हिस्सों में बारिश के चलते मंगलवार शाम 5 बजे ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोलकर 2928 क्यूमेक्स और विद्युत गृह से 8 टर्बाइन चलाकर 1896 क्यूमेक्स, इस तरह कुल 4824 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बता दें कि ओंकारेश्वर बांध का वर्तमान जलस्तर 195.39 मीटर पर है। हालांकि, अभी लगातार हो रही बारिश के बाद से धीरे-धीरे ओंकारेश्वर और निचले भाग में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं, इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बलराज आनन्द साइलस के स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

03 Sep 2024

VIDEO : चक्कीमोड़ में मलबा आने से एक किमी तक चलानी पड़ी एक लेन, बारिश से कालका-शिमला हाईवे जगह-जगह गिरे पत्थर व मलबा

03 Sep 2024

VIDEO : कानपुर में टायरों की दुकान में लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल

03 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार के ज्वेलरी शोरूम में डकैती का मामला, घटनास्थल पहुंचे DGP, अपराधियों को लेकर कही ये बात

03 Sep 2024

VIDEO : बालूगंज मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम, एचआरटीसी बसें भी फंसीं

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : केवि परिसर में मारपीट कर युवाओं के गुट ने छात्रा से की थी छेड़छाड़, 11वीं कक्षा की छात्रा ने दी लिखित शिकायत

VIDEO : आगरा में पर्यटक कार में डॉग को बंद करके चला गया; वह बेचारा घंटों भौंकता रहा

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजाबाद में गणेश महोत्सव के लिए प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कारीगर

03 Sep 2024

VIDEO : उप्र उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव आठ और नौ सितंबर को आगरा में

VIDEO : अवैध असलहों के साथ युवाओं का वीडियो हुआ वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में घर के बाहर दो लोगों पर जंगली सियार ने किया हमला, घायल

03 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के पला साहिबाबाद में पड़ोसी परिवारों की रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

03 Sep 2024

Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

03 Sep 2024

VIDEO : यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी में उफान पर आया गदेरा, घरों और होटलों में घुसा मलबा

03 Sep 2024

VIDEO : डरा देगा यह वीडियो, लुधियाना में कार सवार युवकों ने एडवोकेट को 100 मीटर तक घसीटा

03 Sep 2024

VIDEO : एटा में कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा और दो भतीजे घायल

03 Sep 2024

VIDEO : लुधियाना में कार के बोनट पर वकील, अंदर बैठे युवक घसीटते हुए ले गए

03 Sep 2024

VIDEO : नाथू राम बोले: डेंगू के रोगी निजी अस्पतालों में जाने को हो रहे मजबूर

03 Sep 2024

VIDEO : आगरा में दो पक्षों में मारपीट... एक मौत; डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को हटाया

03 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद... महिला से चेन लूटी, फिर व्यापारी पर झोंका फायर, सामने आई CCTV फुटेज

03 Sep 2024

VIDEO : अतरौली में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, नगर पालिका अध्यक्ष ने की यह अपील

03 Sep 2024

VIDEO : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से पहली बार मिले मेयर कुलदीप, मांगे 200 करोड़ रुपये

03 Sep 2024

VIDEO : सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संस्कार युक्त शिक्षा पर हुई कार्यशाला

03 Sep 2024

VIDEO : चिंतपूर्णी में राधा कृष्ण मंदिर में चोरी का प्रयास, दो अनजान युवकों ने पंडित पर भी किया हमला

03 Sep 2024

VIDEO : वरुणावत पर्वत ने फिर डराया... भूस्खलन की तेज आवाज सुनकर दहशत में आए लोग

03 Sep 2024

VIDEO : सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर बनने के लिए रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचे 29 युवा, 20 पात्रों का चयन

03 Sep 2024

Bhilwara News: एसीबी की कार्रवाई में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, गिरदावर फरार

03 Sep 2024

Guna News: आपने तारीख पर तारीख तो सुना होगा, अब नोटिस पर नोटिस भी देख लीजिए, जब डीईओ पर भड़के कलेक्टर, Video

03 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में हाईवे के अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

03 Sep 2024

Sagar News: खुरई में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, देखें वीडियो

03 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed