Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa: BJP is strangling democracy - Murari said, will protest against postponement of ward elections
{"_id":"66d88db48e0f53f09b0f981b","slug":"murari-said-congressmen-will-protest-at-dausa-collectorate-against-the-bjp-government-which-is-killer-of-democracy-and-will-arrest-them-dausa-news-c-1-1-noi1350-2070874-2024-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa : प्रजातंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- बोले मुरारी, वार्ड चुनाव स्थगित करने के विरोध में करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa : प्रजातंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- बोले मुरारी, वार्ड चुनाव स्थगित करने के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 11:27 PM IST
दौसा नगर परिषद वार्ड 17 के कल होने वाले चुनावों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसडीएम द्वारा स्थगित कर दिए जाने की सूचना मिलते ही दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा और कांग्रेसी आक्रोशित होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जमा हुए। सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र का गला घोंट रही है। क्योंकि भाजपा की जमानत यहां जब्त हो जाती, इसी कारण भाजपा ने ये चुनाव स्थगित करवाए हैं।
जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी प्रजातंत्र का माखौल उड़ा रही है। ये गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध स्वरूप सभी कार्यकर्ता शहीद स्थल जिला कलेक्ट्री पर प्रात:10 बजे गिरफ्तारियां देंगे।
दौसा सांसद मुरारीलाल ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में आने वाले नकारात्मक परिणामों के डर से बौखलाकर भाजपा ने वार्ड चुनाव प्रचार बंद होने के बाद नगर परिषद दौसा के वार्ड 17 में कल 5 सितम्बर को होने वाले नगर परिषद उपचुनाव को स्थगित करवा दिया। सरकार के इसी निर्णय के विरोध में कल सुबह 10.30 बजे दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट दौसा पर धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे।
नगर परिषद पार्षद के उप चुनाव रद्द होने के चलते जिला कलेक्टर को ज्ञापन लेते हुए सांसद और कांग्रे- फोटो : credit
नगर परिषद पार्षद के उप चुनाव रद्द होने के चलते जिला कलेक्टर को ज्ञापन लेते हुए सांसद और कांग्रे- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।