{"_id":"66d84a60a66f3726c009d819","slug":"video-bjp-district-president-vinay-gupta-started-the-district-membership-campaign-from-nahan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने नाहन से शुरू किया जिला का सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने नाहन से शुरू किया जिला का सदस्यता अभियान
सिरमौर भाजपा के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के जिला कार्यालय नाहन से बुधवार को हुआ। जिला स्तरीय इस अभियान का आगाज जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सांसद सुरेश कश्यप और जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल को पार्टी का सदस्य बनाकर किया। इसके बाद नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर समेत दूसरे लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि बुधवार से सिरमौर में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण का सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में भारतीय जनता पार्टी ने 1 लाख 25 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर जिला में 589 पोलिंग बूथ है और हर पोलिंग बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।