सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : DC Una launched Ujjwal Una campaign

VIDEO : उपायुक्त ने 'उज्ज्वल ऊना' मुहिम का किया शुभारंभ, 'प्लास्टिक मुक्त ऊना' बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

Avinash Anand Avinash Anand
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:37 PM IST
VIDEO : DC Una launched Ujjwal Una campaign
उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया। बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में घरों से कचरा एकत्रित कर उसे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सेग्रीगेशन यूनिट में लाया जाएगा और उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद, कई पंचायतों के कचरे को क्लस्टर स्तर पर बने माइक्रो सेग्रीगेशन यूनिट में भेजा जाएगा। फिर इसे ब्लॉक स्तरीय यूनिट में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां से इसे औद्योगिक इकाइयों के उपयोग के लिए भेजा जाएगा। उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को मुहिम के सफल क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मुहिम जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने में प्रभावी होगी। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता बदलाव लाने और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उपायुक्त ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा भी लिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत ऊना जिले में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वच्छता, जनसहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने जिले में स्वच्छता अभियान को मिशन मोड पर चलाने का आह्वान किया और स्वच्छता को रोजमर्रा के व्यवहार में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए एडीसी ऊना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई और प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें नदियों, नालों, खड्डों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ कचरा प्रभावित हॉटस्पॉट्स की पहचान और सफाई के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी संस्थानों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे। वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता कार्यशालाएं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के समापन पर 2 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित कर सभी हितधारकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान को पूरी तत्परता से क्रियान्वित करने को लेकर उपायुक्त को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा बेहतर काम करते हुए एक मिसाल कायम कर सकें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा, सभी विकास खंड अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Burhanpur News: 60 साल के रिटायर्ड फौजी रहे BJP पार्षद के भाई ने किया मासूम के साथ गंदा काम, जानें पूरा मामला

05 Sep 2024

MP News: राजगढ़ में सड़क पर उतरे किसान, जानिए किस फसल के दाम बढ़ाने की कर रहे मांग, देखें वीडियो

05 Sep 2024

Sagar: कोरोना काल में दोपहिया को चलते फिरते स्कूल में बदल कर गली मोहल्लों में पहुंच दिया शिक्षा दान, Video

05 Sep 2024

VIDEO : सुसुवाही में पुलिस चौकी की मांग, सीपी ने दिया निर्देश

05 Sep 2024

VIDEO : मनोज तिवारी की भजनों पर झूमे भक्त, काशी और मां कुष्मांडा की महिमा का किया बखान

05 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : जाग पड़ी पिया के जगाए... ठुमरी पर भाव विह्वल हुए श्रोता, कौस्तुभ जयंती समारोह का आयोजन

05 Sep 2024

Dausa : प्रजातंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- बोले मुरारी, वार्ड चुनाव स्थगित करने के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

04 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार में कॉरिडोर के विरोध में लंबी लड़ाई लड़ने का व्यापारियों ने किया ऐलान

04 Sep 2024

VIDEO : अमर उजाला ने अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज गुरुओं व उनके गुरुजनों को बतौर गेस्ट एडिटर आमंत्रित किया

04 Sep 2024

Guna News: छज्जे पर बने शौचालय की दीवार गिरने से दबी 50 वर्षीय महिला, उपचार के दौरान मौत

04 Sep 2024

khandwa: तेंदुए की पूंछ पकड़कर परेशान करना भारी पड़ा, वन्य जीव की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

04 Sep 2024

VIDEO : रुद्रपुर में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले- BJP विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

VIDEO : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

04 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में बिजली गिरने से चरवाहे की जान गई, पांच बकरियां मरीं

04 Sep 2024

VIDEO : फतेहपुर में संदिग्ध हालात में घर पर मिला मजदूर का शव

04 Sep 2024

VIDEO : दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत, IMD ने अगले दो दिन का अलर्ट किया जारी

04 Sep 2024

VIDEO : शहजादी प्रकरण पर एसपी बोले- मामले में विदेश मंत्रालय को भेज दिया था पत्र

04 Sep 2024

VIDEO : गोरखा समाज की महिलाओं ने मनाया हरितालिका तीज, गायन व नृत्य पर झूमीं

04 Sep 2024

Sirohi News: आरटीओ इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई, सिरोही और जयपुर के छह ठिकानों पर एक साथ छापा मारा

04 Sep 2024

VIDEO : बरेली के नवाबगंज में पुलिस अभिरक्षा से वारंटी फरार, दो घंटे बाद घर से गिरफ्तार

04 Sep 2024

VIDEO : कंगना रनाैत की किसानों पर टिप्पणी से आक्रोश, मेरठ में थाने पर भाकियू का हंगामा

04 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में तारों का जंजाल

04 Sep 2024

VIDEO : विकास इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं ने दौड़ व रस्साकशी की स्पर्धा में लिया हिस्सा

04 Sep 2024

VIDEO : बैडमिंटन प्रतियोगिता खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

04 Sep 2024

Bhilwara News : महिला को डायन बताकर हिंसा किए जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंपा

04 Sep 2024

VIDEO : बरेली के फतेहगंज पूर्वी में भेड़िये का खौफ, किशोर समेत चार लोगों पर किया हमला

04 Sep 2024

VIDEO : अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम

04 Sep 2024

VIDEO : मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

04 Sep 2024

Haryana Election 2024: जजपा और आजाद समाज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल

04 Sep 2024

VIDEO : हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

04 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed