{"_id":"66dad3e9af6298370b08232f","slug":"video-health-workers-tied-black-ribbons-and-shouted-slogans-in-ballia","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य, नारेबाजी
अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन मंत्री मलय कुमार पांडेय के नेतृत्व में दो से छह सितंबर तक स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली के लिए काला फीता बांधकर कार्य किया। जिला व महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी, लैब सहायक संवर्ग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अटेवा के साथ संघर्ष का संकल्प लिया।
कर्मचारियों में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारी 60 साल की उम्र तक देश व देश के लोगों की सेवा करता है और उम्मीद करता है कि कम से कम उसका बुढ़ापा सुखमय बीते। हर बार विभिन्न नियम कायदों से घुमा फिरा कर सत्ता द्वारा उसे छला जा रहा है। इस छलावे को कर्मचारी पूरी तरह से समझ चुका है और ठान चुके है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती चैन से नहीं बैठेंगे। योगेंद्र नाथ पांडेय, धनंजय चौबे, रामनयन सिंह, श्यामनारायण सिंह, आरबी यादव, राहुल पाठक, मुरली मनोहर मिश्रा, कृष्ण मोहन तिवारी, देवनाथ वर्मा, अशोक सिंह, शिवजी, प्रवीण त्रिपाठी, अमित कुमार आनिद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।