Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : scuffle between municipality and NHAI employees over dumping of garbage on side of four-lane
{"_id":"66dad5e4198a43e826075443","slug":"video-scuffle-between-municipality-and-nhai-employees-over-dumping-of-garbage-on-side-of-four-lane","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फोरलेन के किनारे कचरा गिराने पर नगर पालिका और एनएचएआई के कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फोरलेन के किनारे कचरा गिराने पर नगर पालिका और एनएचएआई के कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर सहरोज के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह नगर पालिका द्वारा कचरा गिराते समय एनएचएआई के कर्मचारियों से नोक झोक हो गई। एनएचएआई के भ्रमण पर निकले एनएचएआई के कर्मचारियों ने वीडियो बनाया और शाम तक कचरा नहीं हटाने पर नगर पालिका मऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देते चले गए। कचरे से निकल रही दुर्गंध के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी। नगर पालिका मऊ के कर्मचारियों का कहीं भी सड़क किनारे कचरा गिराने का कारनामा नया नहीं है। जहां जगह पाया वहीं कचरा गिरा देते हैं। बीते जुलाई माह में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित थीम बेस्ड पार्क में कचरा गिराया जा रहा था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वहीं नगर के सिकठिया से भीटी ओवरब्रिज तक आने वाले रास्ते पर कई जगहों पर कचरा डंप किया जाता है। जबकि उस रास्ते पर पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज है। आश्चर्य की बात ये है कि नगर के कंधेरी में एमआरएफ सेंटर और रैनी गांव में सॉलिड वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट सेंटर है, बावजूद कचरा इधर उधर डंप किया जा रहा है। फोरलेन के किनारे शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका के कर्मचारी तीन डंपर, तीन ट्राली कचरा लेकर पहुंचे। साथ ही कचरे को दबाने के लिए जेसीबी भी साथ लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद एनएचएआई के कर्मचारियों ने अपना नाम न लिखने की शर्त पर पांच दिन पहले भी नगर पालिका की गाड़ियां फोरलेन के किनारे कचरा डंप कर रही थीं। उस दिन उन्हें मना किया गया था। उसके बावजूद आज नगर पालिका के कर्मचारी कचरा गरा रहे हैं। जेसीबी लेकर आए नगर पालिका के कर्मचारी अजमल ने बताया कि फोरलेन के किनारे जिस किसान की जमीन है उसके द्वारा कचरा गिराने के लिए बोला गया है। उनके कहने पर ही कचरा गिराया जा रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि एक किसान अपनी उपजाऊ जमीन में प्लास्टिक रहित कचरा गिराकर पोषक तत्व नष्ट क्यों करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।