Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
VIDEO : शामली में इंटरचेंज की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले, इंटरचेंज नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
{"_id":"66dadd6d6eb8b703c70ef262","slug":"video-shamal-ma-itaracaja-ka-maga-ka-lkara-cal-raha-thharana-ma-pahaca-rakasha-takata-bl-itaracaja-naha-malna-taka-jara-rahaga-aathalna","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में इंटरचेंज की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले, इंटरचेंज नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में इंटरचेंज की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले, इंटरचेंज नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर निर्माण एजेंसी ने काम फिर से शुरू करा दिया। जिसका पता चलने पर किसान मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर मुजफ्फरनगर से भाकियू नेता गौरव टिकैत और अन्य किसान भी पहुंचे। इंटरचेंज नहीं मिलने तक काम शुरू नहीं करने देने की चेतावनी किसानों ने दी। चेतावनी दी कि यदि काम शुरू किया गया तो मशीनों को आग लगा दी जाएगी।
मामले की सूचना पाते ही भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और मुजफ्फरनगर से काफी संख्या में किसान पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। गौरव ने कहा कि किसानों को सरकार हर तरह से परेशान कर रही है। तीन काले कानूनों को भी 13 माह के धरने के बाद ही वापस लिया गया था। यदि हाईवे पर इंटरचेंज नहीं दिया गया तो किसी भी सूरत में काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी धरना स्थल पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि इटरचेंज नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।