{"_id":"66dab60423c755cbf80f927d","slug":"administration-removed-encroachment-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2075174-2024-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: गोचर भूमि पर कर लिया था कब्जा, 100 एकड़ जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: गोचर भूमि पर कर लिया था कब्जा, 100 एकड़ जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त
टीकमगढ़ जिले के गणेशगंज गांव में शुक्रवार सुबह प्रशासन ने गोचर भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर की अगुवाई में दो जेसीबी मशीनों की मदद से यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को शिकायत मिली थी कि दबंगों ने ग्राम पंचायत की गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, जिसके बाद तहसीलदार और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।
तहसीलदार गोविंद सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत दी थी। कार्रवाई के दौरान करीब 100 एकड़ गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि यह भूमि गांव के पशुओं के चरने के लिए सुरक्षित है और इसे अवैध कब्जों से मुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है। तहसीलदार ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को निर्देश दिए कि वे अतिक्रमण से मुक्त कराई गई गोचर भूमि का संरक्षण करें। साथ ही, गांव में सड़कों पर घूम रहे बीमार और आवारा गोवंश को इस भूमि में व्यवस्थित रूप से रखा जाए, ताकि लोगों को सड़कों पर असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी टीकमगढ़ तहसील के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में इसी तरह की कार्रवाई की गई है।
अभियान जारी रहेगा
तहसीलदार गोविंद सिंह ने कहा कि गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर कब्जा है, तो वे तुरंत टीकमगढ़ कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराएं। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।