{"_id":"66dadb18d35b99f55005fd36","slug":"video-bdamatana-ma-rakaga-majabta-karana-lkashhaya-isa-taraha-tayara-kara-raha-aagara-ka-khalugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बैडमिंटन में रैंकिंग मजूबत करना लक्ष्य... इस तरह तैयारी कर रहे आगरा के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बैडमिंटन में रैंकिंग मजूबत करना लक्ष्य... इस तरह तैयारी कर रहे आगरा के खिलाड़ी
आगरा जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी एक बार फिर अपनी रैंकिंग मजबूत करने शुक्रवार को कोर्ट में उतरे हैं। 8 सितंबर तक मानस नगर स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी में होने वाले श्रवण कुमार शर्मा मेमोरियल आगरा जिला बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। इसमें जिले के 200 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार में 50 हज़ार रुपये की धनराशि दी जाएगी। एसोसिएशन के सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर 19 में मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा ओपन वर्ग, 35 प्लस वेटरन, जंबल्ड 60 प्लस, जंबल्ड 70 प्लस के मुकाबले होंगे। बालक और बालिका वर्गों में सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मैच होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।