{"_id":"66dbbd30049e51f2ed0b34fb","slug":"terror-of-stray-dogs-in-rajgarh-then-municipality-took-this-step-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2078685-2024-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: स्ट्रीट डॉग से लोग परेशान, नगरपालिका ने अभियान चलाकर ये कमद उठाया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: स्ट्रीट डॉग से लोग परेशान, नगरपालिका ने अभियान चलाकर ये कमद उठाया, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 09:49 AM IST
Link Copied
राजगढ़ नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार से शुरू किए गए कुत्ता पकड़ो अभियान के तहत देर रात तक लगभग 70 से 80 आवारा कुत्तों को शहर से बाहर भेज दिया है। इस अभियान के दौरान टीम को कई जगहों पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
बता दें कि राजगढ़ शहर की गलियों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। पीड़ित परिवारों ने स्थानीय और जिला प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार से नगरपालिका ने टीम बुलाकर इन कुत्तों को पकड़ना शुरू किया।
राजगढ़ के निवासी इस हद तक परेशान हो गए हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना भी बंद कर दिया है। हाल ही में, शहर में लगभग एक दर्जन लोगों को आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता व्याप्त हो गई है। इसी कारण लोगों ने स्थानीय और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़कर शहर से दूर भेजने की मांग की गई थी।
इसके के चलते नगरपालिका ने बाहर से एक टीम बुलाकर शुक्रवार को कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन में ही लगभग 70 से 80 कुत्तों को पकड़ा गया और उन्हें शहर से बाहर भेजा गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर नगरपालिका की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
राजगढ़ नगरपालिका के सैनिटरी इंस्पेक्टर गिरिराज कलोसिया ने बताया कि हमारी टीम ने शुक्रवार की देर रात तक शहर की गलियों और मोहल्लों से लगभग 70 से 80 आवारा कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर भेजा है। कुछ जगहों पर विरोध देखने को मिला, जिन्हें हमने चिन्हित किया है। जल्द ही हम इन लोगों से आवारा कुत्तों से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर उनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे। यदि भविष्य में ऐसे कुत्तों द्वारा कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कुत्ता मालिक की होगी और उनके खिलाफ स्थानीय थाने में प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों के बीच आपसी मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं और नगरपालिका से शेष कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर भेजने की मांग कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग नगरपालिका की इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।