Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sidhi News: Driver dies after trailer overturns in NCL coal mines in Singrauli
{"_id":"66daed59454144d7ab0deeff","slug":"accident-in-ncl-coal-mines-singrauli-driver-dies-due-to-trailer-overturning-sidhi-news-c-1-1-noi1336-2075431-2024-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: सिंगरौली के एनसीएल कोल माइंस में हादसा, ट्रेलर पलटने से ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: सिंगरौली के एनसीएल कोल माइंस में हादसा, ट्रेलर पलटने से ड्राइवर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 07:09 PM IST
एमपी के सिंगरौली जिले के एनसीएल कोल माइंस निगाही परियोजना में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब कोल परिवहन के दौरान ट्रेलर खदान के अंदर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यहां कोल स्टाक में कोयला लोड कर बाहर जा रहा ट्रेलर ड्राइवर हादसे का शिकार हो गया। खदान के भीतर ट्रेलर ने अपना नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक की मौत हादसे के वक्त ही हो गई थी।
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम
हादसे के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। खदान में आने जाने वाहनों की सड़क में कतार लग गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एनसीएल के अधिकारी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
कोल माइन्स में कई बार हो चुके हैं हादसे
एनसीएल कोल माइंस में इसके पहले भी लगातार हादसे हुए हैं। कोयला लोड करने वाले वाहनों में आग लगने की घटना हो या फिर खदान में दुर्घटनाएं, लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। खदान के सेफ्टी विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद खदान प्रबंधन क्या समुचित इंतजाम करता है, ताकि हादसे पर ब्रेक लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।