{"_id":"66dab85cb99e39c31b033573","slug":"video-iiyarafana-lgakara-ral-lina-sa-gajarata-samaya-tarana-ka-capata-ma-aaya-sapaha-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ईयरफोन लगाकर रेल लाइन से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आया सिपाही... मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ईयरफोन लगाकर रेल लाइन से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आया सिपाही... मौत
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही अक्षुवीर (34) की मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात को उस वक्त हुआ। जांच में सामने आया है कि सिपाही ईयरफोन लगाकर बात कर रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि इंदिरा नगर कॉलोनी की ओर से बंद क्रॉसिंग को पार कर सिपाही रेलवे लाइन के पास खड़े थे। ट्रेन जब नजदीक आ गई तो सिपाही ने एक कदम ट्रैक की ओर बढ़ाया और जब तक उसे ट्रेन की गति का अंदाजा हो पाता, वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पास में खड़े एक व्यक्ति ने उसे पीछे खींचकर बचाने का भी प्रयास किया था, लेकिन सिपाही का जान नहीं बच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।