{"_id":"66d9c01ec3e043b96101d461","slug":"video-jhulelal-sai-jayanti-celebrated-in-mau-grand-procession-taken-out-devotees-cheered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में झूलेलाल साईं जयंती की धूम, निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में झूलेलाल साईं जयंती की धूम, निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे
सिंधी समाज के इष्टदेव (भगवान) झूलेलाल साईं की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धलुओं ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। भक्तों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
शोभायात्रा स्व: काशी चंद सिंधी के निवास स्थान से रौजा, सदर, चौक बाजार, सिंधी कॉलोनी, रेलवे फाटक, भीटी स्थित तमसा नदी के पावन तट तक निकाली गई।झांकी में सभी लोग आयो लाल, झूलेलाल, गीत गाते हुए नाचते हुए चल रहे थे। स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से रास्ते मे जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। झांकी में विशेष रूप से राजस्थान के अलवर का सिंधी बैंड के मधुर धुनों पे समाज के लोगों ने डांडिया नृत्य किया। शोभा यात्रा तमसा नदी के तट पर पहुंची जहां सभी ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अपने और समस्त समाज के कल्याण की कामना की गई।झूलेलाल साई की पूजा समारोह सिंध प्रांत से चली आ रही है जो आज भी समाज के लोगों द्वारा की जाती है। झूलेलाल जी को जल का देवता भी कहा जाता है। इनकी सवारी मछली मानी जाती है।झांकी के समाप्ति के बाद अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशोक रतवानी, रोशन रिझवानी, बबला, दिलीप रतवानी, नरेश, मनोज, कैलाश, कालू, महेश, रोशन, कमलेश, आकाश, रवि क्षेतिजा, नरेश, गोल्डी, पार्वती देवी, विमला देवी, कविता देवी, सुशीला देवी, रत्ना देवी, लाजवंती देवी, खुशी, कनक, पारुल, भावना, आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।