{"_id":"66daaf3041be814a070cf5eb","slug":"video-himachal-jal-rakshak-protest-in-chaura-maidan-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मांगों को लेकर चाैड़ा मैदान में गरजे जल रक्षक, किया उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मांगों को लेकर चाैड़ा मैदान में गरजे जल रक्षक, किया उग्र प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:58 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संगठन की ओर से चाैड़ा मैदान में उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान जमकर नारेबाजी हुई। जलरक्षक सुबह करीब 11:00 बजे चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और इसके बाद नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। हालांकि, माैके पर माैजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया। इस दाैरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे कुछ देर के लिए माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। प्रदर्शनकारियों व पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। जल रक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल की अगुवाई में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।