Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: To show dominance, they were roaming around schools, colleges, police took them into custody
{"_id":"66db1f02bc88c5fbae0b7c5a","slug":"he-used-to-roam-around-the-village-in-a-black-car-to-show-his-power-and-dominance-now-he-has-landed-in-jail-dausa-news-c-1-1-noi1350-2077370-2024-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa : दबंगई दिखाने के लिए लगा रहे थे स्कूल-कॉलेज और बाजारों के चक्कर, पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa : दबंगई दिखाने के लिए लगा रहे थे स्कूल-कॉलेज और बाजारों के चक्कर, पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 10:55 PM IST
दौसा पुलिस ने लोटवाड़ा गांव में हुड़दंग मचाने वाले ओमप्रकाश मीना, चित्रांश सैनी, अजित सिंह और राजेश को BNSS की विभिन्न धाराओं मे गिरफ्तार किया है। इनमें से से राजेश उर्फ राजा सतावन पर पूर्व में भी दबंगई दिखाने व लोगों में भय व्याप्त कर उन पर रौब जमाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी आरजे 29 सीबी 9381 कोई वारदात करने की फिराक में स्कूल-कॉलेज व लोटवाड़ा बाजार में बार-बार चक्कर काट रहे हैं। जिस पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह अपने जाप्ते समेत प्राइवेट वाहन से रवाना होकर लोटवाड़ा पहुंचे और गांव में घूमकर तलाशी की और गाड़ी को रोककर बदमाशों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और मामला संदिग्ध पाए जाने पर बदमाशों को धारा 126,170 BNSS में हिरासत में लिया गया और साथ ही बिना कागजात की गाड़ी भी जब्त की। अब बैजूपाड़ा थाना पुलिस बदमाशों की जांच-पड़ताल में जुटी है।
दबंगई दिखाने वाले बदमाश पहुंचे हवालात - फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।