{"_id":"66dba684435eeb6cc6057aa8","slug":"the-teacher-died-in-a-road-accident-the-very-next-day-on-teachers-day-she-was-returning-home-from-school-guna-news-c-1-1-noi1226-2078679-2024-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, स्कूल से वापस घर की जा रहीं थी, ट्रक ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, स्कूल से वापस घर की जा रहीं थी, ट्रक ने टक्कर मारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 08:29 AM IST
मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका की शिक्षक दिवस में अगले दिन 6 सितंबर को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पीएम कराने के बाद शव को परिजनों के कर दिया। वहीं, ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में पदस्थ 45 वर्षीय शिक्षिका वंदना पत्नि महेश धाकड़ रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल से गुना की तरफ लौट रहीं थी। फतेहगढ़ तिराहे पर स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 93 बी टी 5353 के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी ट्रक के पहिए में फंस गई, लेकिन ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया और वह स्कूटी को काफी दूर तक घसीटता हुआ अपने साथ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में बुरी तरह लहुलुहान हुईं शिक्षिका वंदना धाकड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाद में पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता से उनका शव गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रह है कि वंदना धाकड़ गुना की विंध्याचल कॉलोनी में निवास करती थी, उनके दो बच्चे हैं। वंदना रोजाना 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करते हुए ग्राम मुरादपुर जातीं थी। इस दौरान उन्हें नेशनल हाइवे और संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरना पड़ता था। इसी जद्दोजहद में शुक्रवार को यह दर्दनाक हदसा हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।