{"_id":"66dc0bd81a356ce3ee0b561a","slug":"video-ganesh-festival-begins-in-shimla-grand-procession-taken-out-with-band-music","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, बैंड-बाजे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, बैंड-बाजे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:46 PM IST
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से शनिवार को सीटीओ चौक से एमसी परिसर तक बैंड-बाजे के साथ हाथ में गणपति की मूर्ति उठाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद एमसी परिसर में 108 गणपति की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। यह सभी मूर्तियां अंबाला में बनकर तैयार हुई हैं। शहर में 10 दिन गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। इसके अलावा गंज बाजार में गणपति मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। गंज बाजार में भी पंडाल की आकर्षक सजावट की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।