{"_id":"66dc879914383ad12107004b","slug":"video-aagara-ma-haka-paratayagata-ma-khalugdhaya-na-thakhaii-paratabha-lgae-thamathara-shata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, लगाए दमदार शॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, लगाए दमदार शॉट
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को क्रीड़ा भारती की हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में छावनी परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बालक वर्ग में कैंट इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।
शनिवार को सबसे पहले बालिका वर्ग का छावनी परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बीडी जैन कॉलेज में मैच हुआ। इसे छावनी परिषद विद्यालय ने 2-1 से जीता। दूसरा मैच बालक वर्ग का रेनबो स्कूल और कैंट इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसे कैंट इंटर कॉलेज ने 3-1 से जीता।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल, महानगर अध्यक्ष परमजीत सरना, ब्रज प्रांत सहमंत्री मोहित वर्मा, बमरौली कटारा स्थित कृष्णा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गौतम, डॉ. जयशंकर यादव, आगरा हॉकी संघ सचिव संजय गौतम एवं मो. खलील ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, आशा कुमारी, मधु कुमारी, पूजा कुमारी और आरती ने निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।