{"_id":"66dc395193546c8be500f33e","slug":"video-three-sons-celebrated-their-fathers-100th-birthday-with-great-pomp-in-luj-of-pangi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांगी के लुज में तीन बेटों ने धूमधाम से मनाया अपने पिता का 100वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांगी के लुज में तीन बेटों ने धूमधाम से मनाया अपने पिता का 100वां जन्मदिन
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ग्राम पंचायत लुज में तीन बेटों ने अपने पिता का 100वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत प्रेम सिंह भंतवान 5 सितंबर को 100 वर्ष पूरे कर चुके हैं। पांगी घाटी में वारिष्ठ मतदाता के श्रेणी में होने के बावजूद भी चुनावों के दौरान वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचते है। 100वां जन्मदिन के मौके पर परिवार के सदस्यों ने उनके जन्मदिन का केक काटा। साथ ही अपनी खुशी में पूरे गांव को भी शामिल किया। 100 वर्षीय प्रेम सिंह भंतवान के तीन बेटे व एक बेटी है । सबसे बड़ा बेटा मानसिंह भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त है। दूसरा बेटा धर्म सिंह कला अध्यापक के पद सेवानिवृत्त हुआ है। सबसे छोटा बेटा बहादुर सिंह मौजूदा समय में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार के सदस्यों ने मिसाल पेश कर समाज को यह संदेश देने का कार्य किया कि परिवार में अपने बुजुर्गों की सेवा करें। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि लूज निवासी प्रेम सिंह भंतवान पांगी घाटी के एक वरिष्ठ मतदाता हैं। उन्होंने प्रेम सिंह भन्तवान को उनके 100वें जन्मदिन की बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।