{"_id":"66dc77d6296ad3a7aa0ab004","slug":"video-gavarathhana-ma-pana-nakasa-ka-lkara-kagarasaya-na-tahasal-ma-kaya-paratharashana-ka-narabja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोवर्धन में पानी निकासी को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोवर्धन में पानी निकासी को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में ग्राम पंचायत फोड़र के आधा दर्जन गांवों में करीब एक माह से पानी भरा है। इसको लेकर ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। तहसील में बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जलभराव से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन उसे नहीं निकलवा रहा है। नायब तहसीलदार मीनू राजपूत ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील अधिकारी को सौंपा।
कांग्रेस जिला महासचिव बनवारी चौधरी ने कहा कि घरों में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन, कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
इस मौके पर महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, पप्पू, गुट्टी भगत, रविंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, गुड्डू, रवि, भरत सिंह, दिगम्बर सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबू सिंह, गिर्राज सिंह, संजीत, धुरिया सिंह, निरंजन सिंह,राजेश , अर्जुन सिंह, रोतान सिंह, हरपाल सिंह, जीतू, बदन सिंह, देशराज सिंह, लच्छो सिंह, नेहरु सिंह आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।