{"_id":"66dc919dceddf8332f0a1c65","slug":"video-cbi-inquiry-into-murder-of-female-advocate-memorandum-submitted-to-dm-after-demonstration","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला अधिवक्ता की हत्या की हो सीबीआई जांच, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिला अधिवक्ता की हत्या की हो सीबीआई जांच, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में शनिवार को दीवानी बार व जिला बार के अधिवक्ता सड़क पर उतरे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तार करने, मामले की सीबीआई जांच कराने व मृतक आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने की मांग किया। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं पर व्यापक चर्चा की। प्रदेश सरकार से अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार से मांग की। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना पर भी अपना विरोध जताया। इसके बाद सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। वहीं, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक किया। इसके बाद दोनों संघों के अधिवक्ता बारी- बारी से कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि महिला अधिवक्ता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव, रामनयन यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।