Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Mohini murder case advocates protested in ballia submitted memorandum addressed to Chief Minister
{"_id":"66dc3fde4deb0ddc9d0f8522","slug":"video-mohini-murder-case-advocates-protested-in-ballia-submitted-memorandum-addressed-to-chief-minister","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, मोहिनी हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, मोहिनी हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
कासगंज के महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के अपहरण और हत्या के विरोध में बैरिया तहसील के अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने तहसील पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार को सौंपा। अधिवक्ताओं की नारेबाजी व आंदोलन से दो घंटे तक तहसील परिसर में गहमागहमी रही। दो दिन पूर्व महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की कासगंज में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इससे अधिवक्ता समाज आंदोलित है। अधिवक्ता सुरक्षा व अधिनियम कानून तुरंत लागू करने, मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, आरोपितों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष उमेश सिंह, अक्षयवरनाथ पांडे, रुद्रदेव कुंवर, चंद्रशेखर यादव, जगमोहन तिवारी, कर्मवीर तिवारी, संजय सिंह, अजय सिंह, शिवाजी सिंह, राकेश तिवारी, संजय सिंह, रमेश सिंह, कृष्णानंद सिंह, अजय सिंह थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।