{"_id":"66dc7c7649b1cb34380871eb","slug":"video-ganpati-bappa-morya-puja-pandals-resonated-pandals-decorated-at-three-places-in-robertsganj","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गणपति बप्पा मोरेया... से गूंजे पूजा पंडाल, रॉबर्ट्सगंज में तीन स्थानों पर सजाया गया पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गणपति बप्पा मोरेया... से गूंजे पूजा पंडाल, रॉबर्ट्सगंज में तीन स्थानों पर सजाया गया पंडाल
गणेश चतुर्थी पर जिले भर में पंडाल और घरों में भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच लोगों ने पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही जिले के अन्य शहरों एवं कस्बों में पूजा पंडाल सजाया गया है। जहां धूमधाम से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा के सामने सजे पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूज्य श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई। पंडाल में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। उत्तर माेहाल में दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप और नई बस्ती में पूजा पंडाल सजाकर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई। पूजन के पश्चात पंडाल में दर्शन पूजन शुरू हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूजा पंडाल गूंजायमान हो गया। वहीं बभनी के असनहर गांव में तथा रामेश्वर देवालय बभनी मोड़ पर सजे पंडाल में शनिवार को गजानंद पधारे और विधि विधान से विघ्नहर्ता की पूजा की गई। पहले यहां एक स्थान पर ही पंडाल बनाकर गणेश की पूजा की जाती थी। अब रामेश्वर देवालय बभनी मोड़ पर पंडाल सजाकर पूजन हो रहा है। आचार्य इंद्रेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश भगवान का पूजन अर्चन शुरू कराया। यजमान कमलेश कुशवाहा ने पूजन अर्चन किया। नौ दिनों तक प्रथम देवता गणेश भगवान का पूजा किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, अंजनी कुशवाहा, सुनील सोनी, केशव दुबे, सूरज लाल, दीनदयाल पांडेय, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से घोरावल और शक्तिनगर क्षेत्र में पंडाल सजाकर भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।