{"_id":"66dc85d4d0268cf36305889c","slug":"video-dead-girl-relatives-blocked-road-in-jaunpur-inspector-in-charge-explained-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मृत बालिका के परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम, प्रभारी निरीक्षक ने इस तरह लोगों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मृत बालिका के परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम, प्रभारी निरीक्षक ने इस तरह लोगों को समझाया
जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला में हुई अबोध बालिका राधा की हत्या में देर शाम शनिवार को परिजनों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के इंदिरा चौक को जाम कर दिया। सवा छह बजे पोस्टमार्टम कराकर लौटने के बाद बालिका का शव लेकर इंदिरा चौक पहुंचे। जहां उसे बीच सड़क पर रखकर सैकड़ों की संख्या में परिजन जाम लगा दिए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस पीएम रिपोर्ट नहीं दे रही है तथा समुचित धाराओं में केस नहीं दर्ज किया है। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने मामले में दर्ज धाराओं तथा पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के परिजनों को अवगत कराया। पुलिस के बहुत समझाने पर 20 मिनट बाद परिजन शव लेकर सड़क से हटे। इस दौरान चौक के चारों तरफ जाम लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।