{"_id":"66dc8e277643bf77260d2196","slug":"video-lord-ganesha-installed-in-puja-pandals-of-mirzapur-worship-started-devotees-cheered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूजा पंडालों में स्थापित हुए भगवान गणेश, पूजन-अर्चन शुरू, भक्तों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूजा पंडालों में स्थापित हुए भगवान गणेश, पूजन-अर्चन शुरू, भक्तों ने लगाए जयकारे
पूजा पंडालों में नगर व ग्रामीण अंचल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर शनिवार से विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई। पूजा पंडाल रंग-बिरंगे आकर्षक झालरों से सजाए गए हैं। अर्चन मराठा सेवा समिति की ओर से गुरुकृपा सुमंगलम पैलेस बिन्नानी धर्मशाला) में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। अध्यक्ष उदय लुगडे ने बताया कि शनिवार से पूजा शुरू कर दी गई। आयोजन 13 सितंबर तक चलेगा। 10 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर को देवी जागरण का आयोजन होगा। 13 सितंबर को दोपहर एक बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान महेश शिवपुंजे, मनोज जायसवाल, प्रदीप, शंकर, रोहित सुतार, विट्टल जाधव, विशाल यादव, महेंद्र शिंदे, संदीप शिंदे आदि मौजूद रहे। उधर देहात कोतवाली अर्जुनपुर में सिद्ध विनायक युवक कमेटी की ओर से पूजा पंडालों में भगवान गणेश की विशालकाय प्रतिमा स्थापित कर पूजा- अर्चना शुरू की गई। इस दौरान प्रिंस राव, राहुल राव, धर्मेंद्र बिंद व रिंकू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।