{"_id":"6ade63dbf333802c0100aba2","slug":"raids-conducted-at-two-locations-two-arrested-with-493-kg-of-firecrackers-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163791-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो जगहों पर छापेमारी, 493 किलो पटाखों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो जगहों पर छापेमारी, 493 किलो पटाखों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सिविल लाइन और रमईपट्टी में अवैध भंडारण का खुलासा, विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के मद्देनजर पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने शनिवार को दो जगहों पर छापेमारी की। 493 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। शुभम गुप्ता और राजू अली को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों में बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझड़ी और रॉकेट शामिल हैं।
शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि उपनिरीक्षक संजय सिंह की टीम ने सिविल लाइन स्थित आटा चक्की की दुकान पर छापा मारा। वहां से 231 किलोग्राम पटाखे जब्त किए। पुलिस ने मौके से सिविल लाइन, कोतवाली शहर निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरी कार्रवाई में कचहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जय दीप सिंह की टीम ने रमईपट्टी में छापेमारी की। यहां से 262 किलो पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने रमईपट्टी निवासी राजू अली को गिरफ्तार किया। उसका पता देहात कोतवाली तिराहा क्षेत्र बताया जा रहा है।