फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minimum temperature drops by five degrees in nine days; chill intensifies

Mirzapur News: नौ दिनों में पांच डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठंडक

Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by five degrees in nine days; chill intensifies
सुबह-शाम ठंड का एहसास, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते नौ दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। लोग रात और सुबह हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और देर रात मौसम ठंडा रहने लगा है। बीएचयू वाराणसी के ग्रामीण मौसम सेवा एवं भू-भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट दर्ज की गई। बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे रात के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


17 से 25 अक्तूबर 2026 तक तापमान की स्थिति
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम -
17 अक्तूबर - 32 23
18 अक्तूबर - 33 21
19 अक्तूबर - 32 21
20 अक्तूबर- 32 22
21 अक्तूबर- 31 19
22 अक्तूबर- 31 20
23 अक्तूबर- 31 19
24 अक्तूबर- 31.7 19
25 अक्तूबर - 32 19
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed