{"_id":"66dc77da8972c27f6106679b","slug":"video-kasagaja-ma-mahal-athhavakata-ka-hataya-ka-varathha-mata-tahasal-ma-athhavakatao-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध मांट तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध मांट तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
तीर्थनगरी मथुरा के मांट में शनिवार को अधिवक्ताओं ने मांट तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कासगंज जिले में जिला न्यायालय के मुख्य गेट से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या पर आक्रोश जताया। मांट में प्रैक्टिशनर एडवोकेट बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार पवन कुमार एवं, सीओ गुंजन सिंह को सौंपा।
बार के सचिव अमित सारस्वत ने बताया अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो। परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिलाया जाए। ऐसा न हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल,मथुरेश नारायण,चन्द्रमोहन सारस्वत,मथुरेश शर्मा,विष्णु सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।