{"_id":"66dde79b3439d8b89109bf35","slug":"video-akshay-topped-lalla-category-andreja-kanha-category-and-anshika-in-krishna-category","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लल्ला वर्ग में अक्षय, कान्हा वर्ग में एंड्रेजा और कृष्ण वर्ग में अंशिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लल्ला वर्ग में अक्षय, कान्हा वर्ग में एंड्रेजा और कृष्ण वर्ग में अंशिका अव्वल
उद्भव फाउंडेशन की ओर से रविवार को बरेका स्थित शिवकाली मंदिर के प्रांगण में श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लल्ला वर्ग में अक्षय कुमार, श्रुति कुमारी, सुनील कुमार,कान्हा वर्ग एंड्रेजा भंडारी, कविता श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी और कृष्णा वर्ग में अंशिका वर्मा जान्हवी व वंशिका यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई। इसमें 260 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम वर्ग लल्ला में तीन वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया। द्वितीय वर्ग कान्हा में तीन से छह वर्ष तथा तृतीय वर्ग कृष्णा में छह से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल हुए। चतुर्थ वर्ग समूह में 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ पायल सरल ने गणेश वंदना से किया। उसके बाद बच्चों द्वारा श्री कृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां की गईं। इस दौरान राकेश शर्मा, कल्पना गुप्ता, राजीव टंडन मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन पुष्पकला झा, अंकित तिवारी एवं अंशु पांडेय ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।