अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित मिनी सचिवालय के चाइल्ड लाइन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विश्राम चौधरी के रूप में हुई है। मृतक बरखेड़ा गांव का रहने वाला था और यह चाइल्ड लाइन ऑफिस में काम करता था। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसके सह कर्मी उसे लेकर तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-
रिश्वत मामले में BAP विधायक जयकृष्ण पटेल को मिली जमानत, राज्य से बाहर जाने की अनुमति नहीं
अरावली विहार थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हरिमन ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जबकि पुलिस के अनुसार मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिवार जनों को भी सूचना भेज दी थी और पोस्टमार्टम उनके आने के बाद ही किया गया। वैसे विश्राम की मौत को लेकर उसके घरवाले भी आश्चर्य में हैं, क्योंकि उसके कोई बीमारी भी नहीं थी और वह बिल्कुल ठीक ठाक था। उसकी मौत को लेकर परिजन काफी दुखी भी है और घर मे कोहराम मचा हुआ है।