{"_id":"689d83e6091254900a0e9b80","slug":"video-video-garakhapara-sa-thall-ja-raha-dabl-dakara-bsa-palta-30-yatara-ghayal-calka-para-sharab-pakara-bsa-calna-ka-aarapa-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी, 30 यात्री घायल, चालक पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी, 30 यात्री घायल, चालक पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप
गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस बुधवार देर रात रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धरौली गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। हाईवे पर अचानक चीख-पुकार मचने से आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा गया।
दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 30 से अधिक घायलों का उपचार किया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चालक पर लापरवाही और नशे का आरोप
घायलों के अनुसार, रास्ते में बस चालक ने एक ढाबे पर बस खड़ी कर शराब पी। इसके बाद वह बस को तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा था। रामसनेहीघाट इलाके में अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों को निकालने में जुटे रहे। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह और सीओ जटाशंकर मिश्रा ने यातायात बहाल कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।