{"_id":"6a787880b439cb9bf20528b6","slug":"video-video-haiiva-para-shavabhakata-ka-salb-apana-aarathhaya-lthhashavara-ka-tharashana-ka-bhakata-aatara-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब, अपने आराध्य लोधेश्वर के दर्शन को भक्त आतुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब, अपने आराध्य लोधेश्वर के दर्शन को भक्त आतुर
सावन के दूसरे सोमवार से पहले ही लोधेश्वर महादेवा की राह शिवभक्तों से गुलजार हो गई है। लखनऊ से बाराबंकी और बाराबंकी से बहराइच तक हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भगवा रंग में रंगी सड़कें, डमरू की थाप और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आ रहा है।
इसी बीच शहर कोतवाली के पास पुलिस की ओर से कांवड़ियों के लिए टेंट लगाया गया है। यहां शिवभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। लंबी दूरी तय करके थके कांवड़ियों को कुछ देर आराम करने के लिए भी जगह दी गई है। कोई यहां बैठकर जलपान कर रहा है तो कोई कुछ देर विश्राम करने के बाद फिर कांवड़ उठाकर महादेवा की ओर रवाना हो रहा है। टेंट के आसपास भी लगातार कांवड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। पुलिसकर्मी उनकी सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। हाईवे से गुजरते कांवड़ियों के जत्थों के बीच पुलिस की यह व्यवस्था उनके लिए राहत का केंद्र बनी हुई है।
उरई, जालौन, कानपुर, हरदोई, लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिवभक्त कांवड़ लेकर महादेवा की ओर बढ़ रहे हैं। किसी के कंधे पर कांवड़ है तो कोई पैदल ही बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहा है। भक्ति में डूबे शिवभक्त कहीं नाचते-गाते नजर आ रहे हैं तो कहीं डमरू की थाप पर बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं।
सावन के पहले सोमवार पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया था। दूसरे सोमवार पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल महादेवा की ओर जाने वाले रास्तों पर शिवभक्तों का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। रामनगर की सीओ गरिमा पंत ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।