सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Pickup overturned while returning from Gogamedi Darshan, 40 devotees injured; Jhunjhunu accident

Alwar News: गोगामेड़ी दर्शन से लौटते वक्त पिकअप पलटी, अलवर के 40 श्रद्धालु घायल; झुंझुनू में हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 07:19 PM IST
Alwar News: Pickup overturned while returning from Gogamedi Darshan, 40 devotees injured; Jhunjhunu accident
अलवर जिले से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की गोगामेड़ी दर्शन से लौटते वक्त एक भीषण सड़क दुर्घटना में जान आफत में पड़ गई। शनिवार रात करीब 10 बजे झुंझुनू जिले के पिलानी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें करीब 40 लोग घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गुंडवास गांव से गोगामेड़ी दर्शन कर लौट रहे थे।
 
हादसे की वजह बना अचानक कुत्ते का आना
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, जब पिकअप झुंझुनू के पिलानी के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। वाहन को बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ गया और पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन लहराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में करीब 40 लोग सवार थे, जो दर्शन के बाद थके हुए थे और अधिकतर को हादसे का अहसास ही नहीं हुआ। कुछ लोगों को तो तब पता चला जब वे सड़क पर पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें- सहदेव ऑनर किलिंग कांड: करिश्मा का चाचा ससुर अजमेर से गिरफ्तार, जल्द पेश होगी चार्जशीट; नौ आरोपी सलाखों के पीछे

गंभीर घायल जयपुर, भरतपुर और अलवर रेफर
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जयपुर, भरतपुर और अलवर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। अलवर के अस्पताल में कैलाश, आशीष और अन्य कई घायलों का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में महेंद्र, राजू, लालाराम, गोलू, देवेंद्र सहित कई नाम शामिल हैं, जो सभी एक ही गांव के निवासी हैं।
 
चिंता में पड़े परिजन
हादसे की खबर मिलते ही गुंडवास गांव में कोहराम मच गया। रात होते ही परिजन अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। घायलों की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। घायल राजू के परिजन ने बताया कि हमें हादसे का तब पता चला जब फोन आया कि गाड़ी पलट गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, भगवान का शुक्र है कि कोई जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘पाप करने वाले अब बन रहे साधु’, छात्रसंघ चुनाव और बिहार पर कांग्रेस को गजेंद्र शेखावत का तीखा जवाब
 
पुलिस की तत्परता से घायलों को मिला समय पर इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को निजी वाहनों और एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में अचानक कुत्ते का सामने आना और टायर फटना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल सभी घायल अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और पुलिस की एक टीम मौके पर जाकर घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chamba: बिजली लाइनों की मरम्मत व रख-रखाव के कार्य में जुटे कर्मचारी

13 Jul 2025

Mandi: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दुर्गम गांव बागा, पंग्लयूर, बाड़ा पहुंचाई आपदा राहत

13 Jul 2025

महोबा में चंद्रावल बांध के खोले गए चार फाटक, केन नदी में छोड़ा पानी; कई गांवों में अलर्ट

13 Jul 2025

Una: वन परिक्षेत्र बंगाणा में 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

13 Jul 2025

Una: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, लंबी लाइनों में लगकर किए दर्शन

13 Jul 2025
विज्ञापन

Meerut: राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेंनॉर्थ इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

13 Jul 2025

मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएस ई बेडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

13 Jul 2025
विज्ञापन

महोबा में बारिश में विरमा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, नाले व रपटे उफनाए…छह गांवों का संपर्क कटा

13 Jul 2025

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए महाराणा प्रताप मार्ग पर रोका गया ट्रैफिक, पसरा रहा सन्नाटा

13 Jul 2025

Chamba: चंबा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

13 Jul 2025

बांदा में खतरे के निशान के एक मीटर ऊपर पहुंची केन नदी

13 Jul 2025

Alwar News: देवनारायण मंदिर तोड़े जाने पर भड़का गुर्जर समाज, जनआक्रोश चरम पर, सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

13 Jul 2025

जीपीएम में चार बच्चों को ट्रैक्टर के इंजन में बैठाकर खेत जा रहा था पिता, पलटने से सभी दबे, एक की हालत गंभीर

पानीपत के आर्य समाज मंदिर में हवन कर रहे आर्य समाज के अनुयायियों पर हमला, पांच घायल

13 Jul 2025

महासमुंद में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस से की शिकायत

13 Jul 2025

मेरठ में जिला स्तरीय डायरेक्टरेट फुटबॉल टूर्नामेंट में एमपीएस वेदव्यास पुरी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम को 2-0 से हराया

13 Jul 2025

Meerut: थापर नगर में भजन प्रस्तुति की गई, गाए भगवान शिव

13 Jul 2025

Meerut: आईएमए में लगा निशुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर

13 Jul 2025

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट बालक प्रतियोगिता का आयोजन

13 Jul 2025

Meerut: महावीर जयंती भवन में संस्कार शिविर में बच्चों की दी संस्कार शिक्षा

13 Jul 2025

Meerut: वैश्य समाज की महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

13 Jul 2025

शिवरात्रि के रंग में रंगा शामली : 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा पूरा रास्ता, बारिश में भी नहीं रुके शिवभक्त

13 Jul 2025

लखनऊ में रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में छात्रों के बैग और मोबाइल गायब, पुलिस से तीखी नोकझोंक

13 Jul 2025

इटावा में शातिर बकरी चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…एक बदमाश फरार

13 Jul 2025

चरखी दादरी में राज्य स्तरीय समारोह में भेजीं 60 बसें, रूटों पर यात्रियों ने झेली परेशानी

13 Jul 2025

रोहतक में सीएम को चाय का न्योता देते ही सुधरने लगी जर्जर सड़क

13 Jul 2025

कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

13 Jul 2025

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की जयंती पर रक्षा मंत्री ने जारी किया डाक टिकट

13 Jul 2025

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री हुए शामिल

13 Jul 2025

अंबाला में जामुन तोड़ते हुए पेड़ से गिरा किशोर, चंडीगढ़ रेफर

13 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed