सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Administration not accepting death due to poisonous liquor

Alwar Hooch Tragedy:अलवर प्रशासन का जहरीली शराब से इनकार, परिवार वाले बता रहे सच्चाई, जानें

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 12:38 PM IST
Administration  not accepting death due to poisonous liquor
अलवर के अकबरपुर सिलीसेढ क्षेत्र के गांवों में जहरीली कच्ची शराब से आठ की मौतों गांव वाले बता रहे हैं लेकिन  प्रशासन मानने से इनकार कर रहा है। वहीं पीड़ित परिवारों की माने तो ये मौतें सीधे तौर पर कच्ची जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं। अलवर कलेक्टर  डॉ. अर्तिका शुक्ला का कहना है कि 25,26,27 और 28 अप्रेल को छह लोगों की मौत की जानकारी उनको मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने अधिकारियों की टीम गांवों में भेजी। एक सर्वे भी कराया गया। सर्वे में मृतकों के परिवार वालों से प्रशासन ने बातचीत की । कलेक्टर के अनुसार अभी तक छह लोगों की मौत की बात सामने आई है।

इसमें से तीन मृतकों का शराब के सेवन से कोई लेनादेना नहीं था। इनके परिवार वालों ने बताया कि एक की मौत कीटनाशनक के कारण हुई है। कीटनाशक छिड़काव के समय मृतक उसके संपर्क में आया था।  इसके अलावा दूसरे व्यक्ति के यहां से हाई बीपी के कागजात मिले हैं। परिवार वाले भी बीपी को मौत का कारण बता रहे हैं। वहीं तीसरे मृतक को दमे की शिकायत थी। परिवार वाले दमे के अटैक की वजह से मौत होना बता रहे हैं। वहीं अन्य तीन व्यक्तियों का शराब से संबंध रहा है। जो ज्यादा शराब पीते थे। कलेक्टर का कहना है कि  ये तीन आदतन शराबी थे। सीएमएचओ के अनुसार लिवर सिरोसिस बीमारी का होना एक मृतक में पाया गया है। वहीं ज्यादा शराब पीने से लिवर फेलियर का भी मामला हो सकता है। 
ये भी पढ़ें-जहरीली शराब से तीन दिन में आठ लोगों की मौत, प्रशासन की मदद से अवैध कारोबार चलने का आरोप

केलक्टर का कहना है कि जहरीली शराब के केसों में एक सोर्स होता है। तभी मौतों को इस वर्ग में रखा जाता है। ये सभी मौतें अलग-अलग तारीखों में अलग अलग जगहों पर हुई हैं।इन सभी का अंतिम संस्कार भी हो चुका है। किसी भी तरह की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं है। सभी तथ्य परिवार वालों के आधार पर हैं। पूरे इलाके में जहरीली शराब ना बिके इसके लिए लंबे समय से दबिश दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें-अलवर की ओपन जेल से एक साल पहले फरार हुआ कैदी जयपुर से गिरफ्तार, नौ आपराधिक मामलों में था वांछित

वहीं इस पूरे मामले में मृतकों के परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि मौते जहरीली शराब पीने से हुई हैं। मृतकों को पहले उल्टियां हुईं हैं, वे इलाज के लिए अस्पताल गए। फिर उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक सुरेश और रामकुमार के परिजनों ने खुलकर बताया कि उनके परिजनों की मौत शराब से ही हुई है। बख्तपुरा निवासी मृतक रामकुमार के पिता बालकिशन ने बताया कि उनका बेटा 27 अप्रैल को मजदूरी से लौटने के बाद शराब पीकर घर आया था। थोड़ी ही देर में उल्टियां शुरू हो गईं। फिरआंखों से दिखना बंद हो गया और मुंह से झाग निकलने के बाद उसकी मौत हो गई। ऐसा ही मामला किशनपुर में सामने आया, जहां 27 और 28 अप्रैल को चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि दोनों ने शराब पी थी और कुछ घंटों बाद उल्टी, अंधापन और झाग के लक्षणों के साथ दम तोड़ दिया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है, लेकिन स्थानीय लोग प्रशासन के दावों को नकारते हुए न्याय और सच्चाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्वस्थ रहने के लिए करें डांस

01 May 2025

वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के विरोध में पछवादून के मुस्लिम इलाकों में किया अंधेरा

01 May 2025

कानपुर की मिताली कटियार ने 12वीं में पाए 99 फीसदी अंक, शहर में दूसरा स्थान

30 Apr 2025

12वीं में मान्या अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक लाकर कानपुर को गौरवान्वित किया

30 Apr 2025

घरों की बिजली बंद कर किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध

30 Apr 2025
विज्ञापन

नैनीताल में नाबालिग संग दुष्कर्म के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

30 Apr 2025

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के बाद बवाल, हिंदूवादी संगठन के लोगों की पुलिस से धक्का मुक्की

30 Apr 2025
विज्ञापन

Dewas Weather: देवास में बिगड़ा मौसम, आंधी में उड़े टेंट-टिनशेड, अंचल में उखड़े पेड़

30 Apr 2025

नगर निगम ने विभिन्न जोनों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर जुर्माना भी वसूला

30 Apr 2025

नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव, नाबालिग बालिका संग छेड़खानी की घटना ने पकड़ा तूल

30 Apr 2025

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

30 Apr 2025

Shajapur News: शाजापुर में 1247 कन्याओं का विवाह, सीएम बोले- आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने में सक्षम भारत

30 Apr 2025

Jabalpur News: भाजपा नेता पर मंडला की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रिश्ते की बात करने बुलाया होटल और लूटी अस्मत

30 Apr 2025

अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम: दोस्त-पुलिस कार्यक्रम में बच्चों को सिखाया कानून का पाठ

30 Apr 2025

Lucknow: पुराने लखनऊ में मुस्लिम समाज ने अपने घरों की लाइट बंद कर के वक्फ बिल का विरोध किया

30 Apr 2025

अमेठी : कठौरा में कृषि सखियों के लिए प्राकृतिक खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

30 Apr 2025

झांसी में बैलगाड़ी लेकर दुल्हन विदा कराने पहुंचा इंजीनियर दूल्हा

30 Apr 2025

Jabalpur News: पुलिस चेकिंग में नाइजीरियन युवक के बैग में मिले 10 लाख नगद, आयकर विभाग को भेजी गई सूचना

30 Apr 2025

Alwar News: अलवर की ओपन जेल से एक साल पहले फरार हुआ कैदी जयपुर से गिरफ्तार, नौ आपराधिक मामलों में था वांछित

30 Apr 2025

पहलगाम घटना के विरोध में बुलंदशहर के पहासू में बाजार बंद

30 Apr 2025

Bahraich: अवैध अतिक्रमण पर चला अभियान, पांच फूस के मकान गिराए

30 Apr 2025

Lucknow: वक्फ कानून के खिलाफ बिजली बुझाकर विरोध करने की अपील, कहा- शांति से प्रदर्शन कर रहे

30 Apr 2025

होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

30 Apr 2025

खाना न देने पर होटल में तोड़फोड़, 5 युवकों ने होटल मालिक पर किया हमला

30 Apr 2025

Lucknow: अक्षय तृतीया पर सराफा की दुकानों पर भीड़, लोगों ने खरीदी ज्वैलरी

30 Apr 2025

पहलगाम आतंकी हमला: मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

30 Apr 2025

Lucknow: फिल्म एण्ड टीवी अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा रजत जयंती वर्ष का आयोजन

30 Apr 2025

Lucknow: आदि शंकर मिश्र आदित्य के काव्य संग्रह आदित्यायन का विमोचन

30 Apr 2025

Lucknow: पहलगाम हमले को लेकर प्रदर्शन जारी, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

30 Apr 2025

Lucknow: हॉकी टूर्नामेंट में लखनऊ साईं और नेशनल कॉलेज की टीमों के बीच हुआ मुकाबला

30 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed