सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Youth Kidnapped and Beaten in Jungle; Ransom Video Sent to Family, 4 Accused Arrested

Alwar News: युवक का अपहरण कर जंगल में ले जाकर पीटा; फिरौती के लिए परिजनों को भेजा वीडियो, 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 12:39 PM IST
Alwar News: Youth Kidnapped and Beaten in Jungle; Ransom Video Sent to Family, 4 Accused Arrested
अलवर में शेयर मार्केटिंग और ट्रेडिंग से जुड़े एक युवक का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर बुरी तरह पीटने और उसका वीडियो बनाकर 3.5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों के दिए अकाउंट में 50 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस की और बूंदी टोल से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित युवक को छुड़वा लिया।

अपहृत युवक हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक से लौट रहा था, तभी बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन रोक लिया और आंखों पर कपड़ा बांधकर कार में डाल लिया। कार में लगातार उसे पीटा गया। इसके बाद जंगल में ले जाकर आरोपियों ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें हंसराज गिड़गिड़ा रहा है- "पेमेंट कर दे भाई, वरना मैं इनके हाथों मर जाऊंगा।" यह वीडियो वॉट्सऐप के जरिए परिवार को भेजा गया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपी लगातार अलग-अलग आरोप लगाते रहे, कभी छेड़छाड़, कभी साइबर ठगी तो कभी सीधी फिरौती की मांग। आरोपियों ने हंसराज से 50 हजार रुपए एक खाते में ट्रांसफर करवाए, जिसे बाद में अलवर स्थित एटीएम से एक स्थानीय युवक द्वारा निकाला गया। इससे पुलिस को शक है कि वारदात में गैंग का स्थानीय नेटवर्क भी सक्रिय है।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: छात्र की हत्या के मामले में पांच साल बाद आया फैसला, आरोपी नाबालिग दोषी करार; आजीवन कारावास की सजा

थानाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई देशराज ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ ही देर में उन्हें मारपीट का वीडियो मिला, जिससे मामला गंभीर हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों के पास परिवार की हर गतिविधि की जानकारी थी। इससे संकेत मिले कि कोई जानकार व्यक्ति गैंग से जुड़ा हो सकता है।

एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा रुपये भेजने के बाद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई और अलग-अलग टीमों को भेजा गया। बूंदी टोल नाके पर पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह एक संगठित गैंग है जो फिरौती, ठगी और अपहरण जैसी वारदातों में संलिप्त है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भांग का श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल; भक्त हुए निहाल

16 Jul 2025

कानपुर में पांचवीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

16 Jul 2025

Bijnor: 'बधाई हो मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं', कुछ देर बाद आई दोनों की मौत खबर

16 Jul 2025

VIDEO: सेल्समैन का रुपयों से भरा थैला लूटा, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

16 Jul 2025

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई के बेसमेंट में पानी का रिसाव

15 Jul 2025
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे चार विधानसभा के अध्यक्ष, कहा- जय श्री महाकाल

15 Jul 2025

Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान युवक के बैग में मिले कारतूस, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

15 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: राजस्व न्यायालय में नए वाद स्वीकार नहीं किए जाने पर आक्रोश, वकीलों ने किया प्रदर्शन

15 Jul 2025

VIDEO: तीसरे दिन भी नहीं मिला काली नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

15 Jul 2025

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत, चार महीने पहले हुई थी शादी; दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

15 Jul 2025

VIDEO: 'अपराधियों से डरें नहीं...', छात्राओं को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

15 Jul 2025

VIDEO: घर पर खड़ी बाइक का हो गया चालान, मालिक लगा रहा अधिकारियों के चक्कर

15 Jul 2025

VIDEO: विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ, सारथी वाहन को दिखाई हरी झंडी

15 Jul 2025

VIDEO: घुंघरू-घंटा व्यापारियों की हड़ताल जारी, केंद्रीय मंत्री और डीएम को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2025

VIDEO: आजादी के बाद से नहीं बनी ये सड़क, बारिश में हो जाता है ऐसा हाल; लोगों को होती है परेशानी

15 Jul 2025

अलीगढ़ में शुरू होगा पारंपरिक स्वाद में आधुनिक प्रस्तुति का अद्वितीय संगम 'कच्चा पापड़, पक्का पापड़'

15 Jul 2025

स्वीकृति से अतिरिक्त बनाकर खड़ी की चार-पांच मंजिला इमारत, पांच घर तोड़े

15 Jul 2025

अलीगढ़ के टीआर डिग्री कॉलेज में छात्रा के कलाई की कटी थीं तीन नसें, डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन, रिपोर्टर दीपक शर्मा की छात्रा, परिजन, डॉक्टर से बातचीत

15 Jul 2025

सुल्तानपुर: मध्य प्रदेश के सीएम के ससुर का निधन, सुल्तानपुर से रीवा ले जाया जा रहा शव, कल होगा अंतिम संस्कार

15 Jul 2025

Sirmour: एनएसयूआई ने उड़ीसा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

15 Jul 2025

पानीपत: अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को दी नगर निगम की टीम ने दी समझाइश

15 Jul 2025

रेवाड़ी: विधायकों के रात्रि भोज को मीडिया ने दिया राजनीतिक रंग: केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह

15 Jul 2025

Meerut: वित्त अधिकारी कार्यालय पर धरना

15 Jul 2025

Meerut: जीरो माइल से गुजरे मध्य प्रदेश के कांवड़िये

15 Jul 2025

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली अफसरों की बैठक

15 Jul 2025

Meerut: गलत ऑपरेशन का आरोप लगाकर अस्पताल में धरना

15 Jul 2025

Meerut: बोल बम के जयकारों से गूंजा हाईवे

15 Jul 2025

Meerut: बारिश में कांवड़ियों ने हाईवे पर किया डांस

15 Jul 2025

Meerut: हाईवे पर लगा जाम, फंसे यात्री

15 Jul 2025

Meerut: बारिश में भीगते हुए चलते रहे कांवड़िये

15 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed