{"_id":"67ada857296746c2530c70e2","slug":"when-pressured-for-marriage-the-young-man-committed-suicide-alwar-news-c-1-1-noi1339-2622840-2025-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाकर दी जान, घरवाले शादी का बना रहे थे दबाव; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाकर दी जान, घरवाले शादी का बना रहे थे दबाव; जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 03:11 PM IST
Link Copied
गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में नीट की तैयारी कर रहे एक 18 वर्षीय युवक ने शादी के दबाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फारूक (पुत्र अयूब खान) के रूप में हुई है, जो पिछले एक वर्ष से सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। करीब 12 दिन पहले वह घर आया था, जहां परिजनों ने उसे इकलौता वारिस होने का हवाला देते हुए जल्द निकाह करने का दबाव डाला। हालांकि, फारूक पहले नीट की परीक्षा पास करना चाहता था और इस समय शादी करने के लिए तैयार नहीं था।
परिजनों को आशंका है कि शादी के दबाव से परेशान होकर उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल, पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक के चाचा ने बताया कि फारूक अपने पिता का इकलौता वारिस था, इसी कारण परिजन चाहते थे कि वह शादी कर घर पर ही रहे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के दबाव में आकर वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।