Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bundi News: Minister Nagar gave information about schemes on Republic Day
{"_id":"679612e8203f4080ef0c759f","slug":"republic-day-bundi-news-c-1-1-noi1383-2561690-2025-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bundi News: ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम, गणतंत्र दिवस पर मंत्री नागर ने दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम, गणतंत्र दिवस पर मंत्री नागर ने दी योजनाओं की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 08:04 PM IST
Link Copied
गणतंत्र दिवस रविवार को जिलेभर में गरिमापूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड़ का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड ने भागीदारी की। समारोह में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राज्यमंत्री नागर ने 55 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समारोह में ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि संविधान के बताए मार्ग पर चलकर हासिल उपलब्धियों पर सभी को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अद्भुत तरक्की की है। देश के युवा अपनी प्रतिभा ज्ञान और कौशल से कामयाबी की पताका लहरा रहे हैं। दुनिया में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और श्रेष्ट राष्ट्र बनाने में सभी सहभागी बनें।
ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते एक साल के भीतर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ के निवेश राज्य में आ रहा है। इससे स्थापित होने वाले उद्योग और कारखानों से नौजवानों को रोजगार मिलेगा। पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए संशोधित पीकेसी ईआरसीपी परियोजना, जिसे अब रामजल सेतु लिंक परियोजना के नाम से जाना जाएगा, धरातल पर मूर्त रूप लेने जा रही है। इसका लाभ बूंदी जिले को भी मिलेगा। सरकार ने गांव ढाणी, युवा मजदूर महिला किसान सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी फैसले लिए हैं। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जनजन तक पहुंचाएं और राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को खत्म किया गया, अब पेपर समय पर हो रहा है और चयनित बच्चों को समय पर नौकरी मिल रही है। पिछले एक साल में 49 हजार पदों पर नियुक्तियां दी है। इस वर्ष 81 हजार पदों पर होने वाली भर्तियों की परीक्षा का कैलेण्डर भी राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। राज्य सरकार पांच साल में 4 लाख पदों पर नियुक्तियां देने का संकल्प पूरा करेगी। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियेां को 2 हजार अतिरिक्त दिए जा रहे है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में प्रदेश के एक करोड 34 लाख परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। रसोई गेस सिलेण्डर रसबसिडी योजना में पात्र परिवारों को 450 में सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे है।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बडे फैसले लिए है। घर घर में पीएम सूर्य घर योजना के रूप में रूफ टॉप सोलर लगाए जा रहे है, सोलर लगाने के लिए सरकार 78 हजार रूपए की सबसिडी दे रही है। अब तक प्रदेश के 25 हजार परिवारों रूफ टॉप सोलर स्थापित किए है, जिससे बिजली बिल शून्य हो गया है। बूंदी जिले में इस योजना के तहत 150 घरों में सोलर स्थपित हुए है और बिजली बिल कम हुए है।
उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना के माध्यम से बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाए जा रहे है। प्रदेश का किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बन रहा है। सरकार ने एक साल के भीतर 325 मेगावाट के सौलर प्लांट लगा दिए है। राज्य में कुल 17 हजार मेगावाट के विकेन्द्रीकरण सौलर उर्जा संयत्र लगाने जा रहे है, जिससे किसानों को 2027 तक खेती के लिए बिजली देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। बूंदी जिले में कुसुम योजना के तहत 9 प्लांट लगाने जा रहे है, इनमें एक प्लांट का कार्य शुरू भी हो चुका है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में र्थमल प्लांटों के लिए भरपूर कोला उपलब्ध है। ऊर्जा के क्षेत्र में 28 लाख करोड के निवेश से प्रदेश के साथ ही देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। राज्य आज सौर व अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। सौर ऊर्जा के लिए प्रथम तथा अक्षय ऊर्जा के लिए तीसरो पुरस्कार मिला है। बूंदी जिले के जजावर में 225, जरेखोदा में 132 केवी र्ग्रिड स्टेशन का कार्य प्रगतिरत है। बालापुरा, मोलार, भीया, मरडिया, बूंदी शहर में 33 केवी जीएसएस, देवपुरा, बालचंदपाडा व काप्रेन में 132 केवी जीएसएस प्रस्तावित है।
मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सामूहिक व्यासाम का प्रदर्शन किया। समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास नगर की बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी तरह इम्मानुएल सीरियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने समूहगान प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई।
समारोह में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, जिला कलक्टर अक्षय गोदरा, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीना, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया,मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी एचडी सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, एएसपी जसवीर मीणा, जिला परिषद सदस्य पुरूषोत्तम शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, कालूलाल जांगिड, पार्षद मुकेश माधवानी, रामेश्वर मीणा, निर्मल मालव , बलभद्र सिंह, मौलाना असलम जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। समारोह का संयुक्त संचालन लोकेश वशिष्ठ एवं कुसुमलता ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।