Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Case Filed Against Three for Assaulting Young Man After Stopping Car, Police Searching for Accused
{"_id":"67a88c79a3cfcbf41200387c","slug":"in-a-mutual-dispute-in-sanchore-the-car-was-stopped-and-the-youth-was-beaten-with-sticks-video-went-viral-on-social-media-a-case-has-been-registered-against-three-people-in-the-police-station-police-is-searching-for-the-accused-jalore-news-c-1-1-noi1335-2609267-2025-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore: गाड़ी रोककर युवक के साथ मारपीट को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: गाड़ी रोककर युवक के साथ मारपीट को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 05:26 PM IST
Link Copied
सांचौर आपसी विवाद में गाड़ी रोककर युवक के साथ लाठी डंडा से मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस थाने में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस..
जालौर, राजस्थान
जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र के कीलवा गांव में, आपसी पारिवारिक विवाद में गाड़ी रोककर एक युवक पर धारदार हथियार और लाठियों से हमलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया जा रहा है और एक महिला बीच-बचाव करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो 7 फरवरी का बताया जा रहा है जिसमें तीन-चार युवक युवक के साथ गाड़ी रोक कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं.पीड़ित के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घटना में घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 7 फरवरी को शाम करीब 5:30 बजे राणराम स्विफ्ट गाड़ी से कीलवा से सांचौर जा रहा था। देवकरण स्कूल के पास दिनाराम और भीखाराम निवासी कीलवा ने स्कॉर्पियो गाड़ी से उसका रास्ता रोक लिया। दिनाराम धारदार हथियार लेकर उतरा, वहीं प्रकाश उर्फ महेंद्र भी क्रेटा गाड़ी से वहां पहुंच गया। तीनों ने राणराम को घेरकर हमला किया। भीखाराम ने जबरन उसे गाड़ी से बाहर निकाला और दिनाराम ने सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। अन्य आरोपियों ने लाठियों से पिटाई की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि आरोपी दिनाराम पहले भी उनके परिवार की महिला सदस्य को फोन व वीडियो कॉल से परेशान कर चुका था और आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी दी थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की गई पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में इस मामले को लेकर पूर्व में मामला दर्ज किया जा चुका है। जिसमें दोनों पक्षों में आपसी भाईयो का विवाद है। परिवार एक महिला के साथ कॉल और वीडियो को लेकर विवाद है इस संबंध में पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।