Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में जश्न, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बांटे लड्डू
{"_id":"67a8455a90242fb845058239","slug":"video-thall-ma-aapa-ka-hara-para-pajab-ma-jashana-kagarasa-vathhayaka-sakhapal-khara-bta-ldada","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में जश्न, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में जश्न, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बांटे लड्डू
देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की हार पर पंजाब में जश्न मनाया गया है। जिला कपूरथला की एनआरआई बेल्ट के नाम से विख्यात भुलत्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आप की हार पर समर्थकों में न केवल लड्डू बांटे, बल्कि ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि उन्हें किसी भी पार्टी की जीत पर कोई खुशी नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी की हार पर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह इन्होंने पंजाब में धक्केशाही, अफसरशाही का दुरुपयोग और पंजाब के युवाओं पर एनएसए लगा और अन्य सूबों की जेल में भेजने वाली इस घटिया राजनीति का परिणाम भुगतना पड़ा है, इसी तरह जल्द ही पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा। इस दौरान खैरा के आवास पर ढोल-नगाड़े बजाकर समर्थकों ने लड्डू बांटे। इस मौके पर नंबरदार कुलबीर सिंह खैरा, सरपंच धरमिंदर सिंह, प्रीतम सिंह चीमा, जीवन सिंह खैरा अंग्रेज सिंह, सुरिंदर कक्कड़, अमन सिंह, गुरदेव सिंह, विजयपाल सिंह बाजवा, खेम सिंह, बूटा सिंह, सतनाम सिंह खसान, जयमल सिंह, रणजीत सिंह, नसीब शर्मा व अन्य मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।