Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Two Children Abducted from School Van, Karada Police Rescue Them Safely, Six Including Woman Arrested
{"_id":"67c122fc1ea8e85e0c0fea7b","slug":"jalore-karda-police-blocked-the-road-after-getting-information-about-kidnapping-of-two-children-from-school-van-in-sirohi-rescued-them-safely-arrested-6-including-a-woman-also-seized-the-vehicle-jalore-news-c-1-1-noi1335-2675248-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: स्कूली वैन से दो बच्चों का अपहरण, करड़ा पुलिस ने नाकाबंदी कर सकुशल कराया मुक्त, महिला समेत 6 गिरफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: स्कूली वैन से दो बच्चों का अपहरण, करड़ा पुलिस ने नाकाबंदी कर सकुशल कराया मुक्त, महिला समेत 6 गिरफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 10:09 AM IST
जिले की करड़ा पुलिस ने सिरोही में स्कूली वैन से दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर दोनों बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको कार को जब्त कर एक महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना 27 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के पोसालिया बस स्टैंड पर हुई, जहां 3-4 लोगों ने स्कूली वैन में सवार दो बच्चों को जबरन उठाकर कार में डाल लिया और सांचौर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और संभावित मार्गों पर नाकाबंदी शुरू की गई।
करड़ा से भीनमाल मार्ग पर भीलों का गोलिया के पास नाकाबंदी के दौरान चटवाड़ा की ओर से आ रही कार को रोका गया। कार में चालक समेत पांच पुरुष, एक महिला और अपह्रत दोनों बच्चे मौजूद थे। पूछताछ में महिला ममतादेवी ने बच्चों को अपना बताया और कहा कि वे उन्हें सिरोही से सांचौर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में हीराराम (22), राकेश, हनुमान, मुकेश और वाहन चालक बबलू शामिल हैं, जो सिरोही जिले के निवासी हैं।
करड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सकुशल मुक्त कराते हुए आरोपियों और वाहन को पालड़ी एम थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।