सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   A woman drank pesticide in the police station premises, died during treatment

Khandwa News: थाना परिसर में महिला ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत, पति और प्रेमी के बीच का था मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 10:28 PM IST
A woman drank pesticide in the police station premises, died during treatment
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कोतवाली थाना परिसर में ही कीटनाशक पी लिया। जानकारी लगते ही पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और उसकी बड़ी बहन के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद की शिकायत के लिए दोनों बहनें कोतवाली थाने आई थीं। जब बड़ी बहन पहले थाने पहुंची, तो पीछे से उसकी छोटी बहन भी वहां आ गई। इस दौरान वह अपने साथ कीटनाशक लेकर आई थी। बड़ी बहन पर दबाव बनाने के लिए छोटी बहन ने थाना परिसर के मैदान में ही जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि यह पूरा मामला खंडवा शहर के चंपा नगर क्षेत्र का है। यहां दो बहनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसे लेकर सितंबर माह में भी पुलिस में शिकायत की गई थी।बड़ी बहन अंजू के देवर के साथ छोटी बहन संध्या के अवैध संबंध थे। इसके बाद भी छोटी बहन संध्या की शादी अर्जुन नाम के युवक से कर दी गई थी। शादी के बाद भी संध्या का अपने ससुराल और बहन के घर आना-जाना लगा रहता था। जब संध्या अपनी बहन अंजू के घर आती थी, तो उसके देवर के साथ संबंधों को लेकर दोनों बहनों में अक्सर विवाद होता रहता था।
 
यह विवाद छह महीने पहले भी कोतवाली थाने पहुंचा था, लेकिन तब पुलिस ने दोनों बहनों के बीच समझौता करवा दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को बड़ी बहन अंजू छोटी बहन संध्या को अपने घर से निकालने के लिए पुलिस थाने में शिकायत करने आई थी। इसी दौरान पीछे से छोटी बहन संध्या भी कोतवाली थाने पहुंच गई। वह अपने साथ कीटनाशक लेकर आई थी, बड़ी बहन पर दबाव बनाने के लिए उसने थाना परिसर के मैदान में ही जहर पी लिया। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत संध्या को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

दोनों अर्जुन के चलते होता था विवाद
गौरतलब है कि मृतका संध्या के पति का नाम भी अर्जुन था और उसके प्रेमी का नाम भी अर्जुन था। जब एक अर्जुन के साथ संध्या के झगड़े होते तो वह दूसरे अर्जुन के पास चली जाती। लेकिन, जब वहां भी उसका विवाद होता तो वह फिर से पहले अर्जुन के पास लौट आती। इसी बात को लेकर संध्या की बड़ी बहन और उसकी सास उसे समझाने की कोशिश करती थीं, जिससे दोनों बहनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बिजनाैर में लेखा अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

27 Feb 2025

VIDEO : मेरठ में बदला माैसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और चली तेज हवाएं, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा माैसम

27 Feb 2025

VIDEO : रोहतक एमडीयू में बनेगा फूड पार्क व आइसक्रीम पार्लर

27 Feb 2025

VIDEO : सहारनपुर में हुए प्रिंस हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पड़ोसी निकला हत्यारा, बहाने से ले गया था साथ

27 Feb 2025

VIDEO : पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले; हिसार में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सांसद इस्तीफा तैयार रखें

27 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में पिता-भाई ने डांटा तो किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

27 Feb 2025

VIDEO : पुवायां में इंस्पेक्टर के खिलाफ किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

27 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : जीरा नाले पर बनी कृत्रिम झील, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट; घरों को करवाया खाली

27 Feb 2025

VIDEO : करनाल में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने भाजपा के समर्थन में मांगे वोट, कहा- कांग्रेस का प्रदेश में कुछ नहीं बचा

27 Feb 2025

VIDEO : सोनीपत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, बोले- कांग्रेस पार्टी में बन चुके अलग-अलग गुट

27 Feb 2025

VIDEO : पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पुलिया से नीचे पानी में गिरी कार, पांच लोग घायल

27 Feb 2025

VIDEO : फरीदाबाद में पुलिस की पाठशाला, साइबर ठगी से बचाव के भी दिए छात्राओं को टिप्स

27 Feb 2025

VIDEO : फरीदाबाद में बोर्ड की परीक्षा, 12वीं के अंग्रेजी का पेपर देकर लौटते हुए परीक्षार्थी

27 Feb 2025

VIDEO : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया महिला दृष्टिबाधित जूडो का मैच

27 Feb 2025

VIDEO : चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कलराज मिश्र ने लोगों को किया संबोधित

27 Feb 2025

VIDEO : संविधान को कोई ताकत नहीं बदल सकती- कलराज मिश्र

27 Feb 2025

VIDEO : Kanpur…ग्रीन पार्क में महिला हॉकी प्रतियोगिता, सहारनपुर व प्रयागराज मंडल के बीच मुकाबला

27 Feb 2025

VIDEO : अवध की राजधानी की इस धरोहर के बहुरेंगे दिन, इतने करोड़ से विकसित होगा हेरिटेज पार्क

27 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण

27 Feb 2025

VIDEO : भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा पर कड़ी निगरानी

27 Feb 2025

VIDEO : छात्राओं को दी गई कराटे की ट्रेनिंग

27 Feb 2025

VIDEO : ग्राम सचिव के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे

27 Feb 2025

VIDEO : नालागढ़ में नर्सिंग छात्राओं को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

27 Feb 2025

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश सरकार के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

27 Feb 2025

VIDEO : लुधियाना में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, ठंडक बढ़ी

27 Feb 2025

VIDEO : सड़क सुरक्षा पर ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में निकाली जागरुकता रैली

27 Feb 2025

VIDEO : कानपुर कैंट में छावनी बोर्ड की बैठक का आयोजन, सांसद रमेश अवस्थी और विधायक मोहम्मद हसन रूमी भी पहुंचे

27 Feb 2025

VIDEO : Banda…बम-बम के जयघोष से गूंज उठा बामदेवेश्वर पर्वत, गुफा में विराजमान शिव का भक्तों ने किया जलाभिषेक

27 Feb 2025

VIDEO : शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मुरारी बाजार सोलन समेत कई जगह लगाए भंडारे

27 Feb 2025

VIDEO : श्याम बाबा धाम पर चढ़ाए जाएंगे चांदी के 11 झंडे, पानीपत की वृंदावन ट्रस्ट पैदल यात्रा के साथ पहुंचाएगी ध्वज

27 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed