Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Cabinet minister Ranbir Gangwa reached Sonipat, said- different factions have been formed in the Congress party
{"_id":"67c044847ea317a3430b7a0e","slug":"video-cabinet-minister-ranbir-gangwa-reached-sonipat-said-different-factions-have-been-formed-in-the-congress-party","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, बोले- कांग्रेस पार्टी में बन चुके अलग-अलग गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, बोले- कांग्रेस पार्टी में बन चुके अलग-अलग गुट
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे। प्रदेश में कांग्रेस का वजूद अब खत्म होने लगा है।
वह वीरवार को सोनीपत स्थित कुम्हार धर्मशाला में प्रजापत समाज की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब अलग-अलग गुट बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एकजुटता नहीं है, बल्कि यह रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुटों में विभाजित है। उन्होंने दावा किया कि सोनीपत की जागरूक जनता भाजपा के प्रत्याशी को ही वोट देगी। भाजपा सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। गंगवा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में घोटाले हुए, लेकिन भाजपा सरकार ने उन पर लगाम कसने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोषणा पत्र जारी करती है, जबकि भाजपा संकल्प पत्र जारी कर जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का माहौल पूरी तरह अनुकूल है और विपक्ष के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।